भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

विश्व धरोहर सप्ताह के अंतर्गत आयोजित किया गया चित्रकला प्रतियोगिता

175
Above News


:- संचालनालय पुरातत्व अभिलेखागार एवं संग्रहालय मध्य प्रदेश भोपाल के तत्वाधान में कार्यालय संग्रहालय तीर्थंकर महावीर संग्रहालय एवं उद्यान शहडोल में 19 नवंबर से 25 नवंबर तक मनाए जा रहे विश्व धरोहर सप्ताह के अंतर्गत छात्र-छात्राओं द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त प्रतियोगिता में पंडित शंभू नाथ महाविद्यालय, शासकीय रघुराज क्रमांक 2, महारानी लक्ष्मीबाई हायर सेकेंडरी स्कूल शहडोल, शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल सहित अन्य विद्यालयों के विद्यार्थियों  ने भाग लिया तथा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत  भी किया गया।

इस अवसर पर पुरातत्व विभाग से श्री सुरेंद्र सिंह मार्को, श्री दिनेश प्रसाद द्विवेदी, भानु लाल यादव,संजय उइके आदि उपस्थित रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper