भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

लघु उद्योग भारती भिवाड़ी प्रथम द्वारा भविष्य निधि संगठन के अधिकारियों साथ बैठक

147
Above News

हरियाणा ।लघु उद्योग भारती भिवाड़ी इकाई-प्रथम ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के अधिकारियों के साथ मोहित इंडिया कम्पनी में एक बैठक का आयोजन किया।इस बैठक में कर्मचारी भविष्य निधि के इंस्पेक्टर संजीव गुप्ता व अमन जी ने प्रधानमंत्री विकसित भारत रोज़गार योजना के बारे मे जानकारी दी। कर्मचारी नामांकन अभियान 2025 के विषय पर सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं को विस्तार से बताया। यह योजना एक नवंबर 2025 से 30 अप्रैल 2026 तक रहेगी ।इस योजना से वंचित पात्र कर्मचारियों को शामिल करने का विशेष अवसर है।इस बैठक में लघु उद्योग भारती प्रथम के अध्यक्ष सरजीत यादव, आर के गुप्ता सचिव,डॉ नितिन रस्तोगी उपाध्यक्ष,सुदैश अग्रवाल कोषाध्यक्ष,अजीत यादव सचिव इकाई-।।व विक्रम यादव उपस्थित रहे ।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper