अवैध पैथ लैब पर बड़ी कार्रवाई! अंबाह में मेडिकल टीम की दबिश, दो लैब सील – आठ बंद मिलीं

अंबाह में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अवैध पैथोलॉजी पर नकेल कसते हुए जबरदस्त जांच अभियान चलाया। कस्बे के अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंची टीम ने कुल 10 पैथोलॉजी लैबों का निरीक्षण किया।
अस्पताल रोड स्थित एमएलडी पैथ लैब और डॉक्टर कॉलोनी स्थित नागाजी पैथ लैब जांच के दौरान संचालित पाई गईं। वैध दस्तावेज न मिलने पर डॉक्टरों की टीम ने दोनों लैबों को तुरंत सील कर दिया और संचालकों को तीन दिन में आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
टीम में डॉ. प्रमोद शर्मा, डॉ. प्रदीप कपासिया, एलडीसी दीपक और आरडी प्रजापति शामिल रहे।
इसी दौरान आठ अन्य पैथोलॉजी लैब नोटिस जारी होने के बाद से ही स्वयं बंद मिलीं। टीम ने स्पष्ट कहा कि कस्बे में जहां भी अवैध पैथोलॉजी संचालित पाई गई, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई कर तुरंत सील किया जाएगा।

Subscribe to my channel
Comments are closed.