भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत आवेदन 7 जनवरी तक आमंत्रित
===

368
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट


– डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना श्रीमती एंटोनिया एक्का ने जानकारी दी है कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अन्तर्गत जिला शहडोल के तीर्थ यात्रियों को द्वारिका, सोमनाथ जाने हेतु 200 तीर्थ यात्रियों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत आवेदन 7 जनवरी 2026 तक ग्राम पंचायत स्तर के यात्री अपने क्षेत्र की जनपद पंचायत में एवं नगरीय क्षेत्र के यात्री अपनी नगरीय निकाय में निर्धारित आवेदन पत्र में जमा कर सकते है। उन्होंने बताया कि 21 जनवरी  2025 को द्वारका-सोमनाथ हेतु स्पेशल रेलगाड़ी शहडोल रेल्वे स्टेशन से रवाना होगी। जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकायो से यात्रा हेतु प्राप्त आवेदन पत्र निर्धारित आरक्षित सीट संख्या के आधार पर ही स्वीकृत किये जाएंगें। जिन यात्रियों के आवेदन पत्र स्वीकृत किये जाएंगे उनकी सूची संबंधित जनपदों एवं निकायों को यात्रा के पूर्व उपलब्ध करा दी जाएगी। सूची में नाम चयनित होने पर ही यात्रा हेतु निर्धारित 21 जनवरी 2026 को शहडोल रेल्वे स्टेशन पर उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे, चयनित हुये तीर्थ यात्री यात्रा में अपने साथ मूल आधार कार्ड एवं वोटर आई.डी. कार्ड अनिवार्य रूप से रखेंगे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper