भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

किसानो को फार्मर रजिस्ट्री कराना होगा अनिवार्य

351
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट


– फार्मर रजिस्ट्री भारत सरकार की पहल है जिसका उद्देश्य प्रत्येक किसान को युनिक फार्मर आईडी देकर सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे और पारदर्शी तरीके से पहुंचाना है। फार्मर रजिस्ट्री बनवाने से पीएम किसान, फसल बीमा, एमएसपी तथा शासकीय योजनाओं में अनुदान प्राप्त करने के लिए बार-बार दस्तावेज देने की जरूरत नहीं होती है। फार्मर रजिस्ट्री करवाने के लिए किसान को मोबाईल नम्बर को आधार से लिंक कराने, भूमि दस्तावेज, खसरा, बैंक खाता, आदि की जानकारी देकर ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत या कॉमन सर्विस सेन्टर अथवा संबंधित पटवारी के माध्यम से कराई जा सकती है।
जिले के ऐसे किसान जिन्होने अभी तक फार्मर रजिस्ट्री नहीं करवाया है वे यथाशीघ्र फार्मर आईडी बनवाने और भूमि खसरे से लिंक अनिवार्य रूप से कराए जिससे शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल सके।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper