भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

पेंशन प्रकरणो के निराकरण की प्रक्रिया पूर्णतः होगी ऑनलाइन, अद्यतन प्रक्रिया 31 मार्च तक

228
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट


– जिला पंेषन अधिकारी श्री एसएम सिद्दीकी ने जानकारी दी है कि शासकीय सेवको के पेंशन प्रकरणो का निराकरण राज्य केन्द्रीयकृत पेंशन प्रोसेसिंग सेल भोपाल से किया जाएगा। राज्य केन्द्रीयकृत पेंशन प्रोसेसिंग सेल में पेंशन प्रकरण के निराकरण की प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाईन होगी एवं पृथक से कोई भौतिक दस्तावेज प्रेषित नही किया जाएगा।  उन्होंने बताया कि प्रकरणो को निराकरण हेतु आईएफएमआईएस साफ्टवेयर में शासकीय सेवक के समस्त सुसंगत विवरण पूर्णतः भरे हुये एवं अद्यतन हो।सेवानिवृत्त हुये शासकीय सेवक के पेंशन प्रकरण पेंशन अधिकारी को प्रेषित करते समय अद्यतन विवरण आईएफएमआईएस साफ्टवेयर में पूर्ण करने तथा आगामी दो वर्ष में सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय सेवको के पेंशन प्रकरण निराकरण हेतु परिशिष्ट-1 अनुसार सुसंगत सेवा विवरण (प्रोफाईल) आईएफएमआईएस साफ्टवेयर में 31 मार्च 2026 तक अद्यतन करने हेतु समस्त कार्यालय प्रमुखों को निर्देशित किया गया हैं।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper