भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

पंडित शंभूनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय के रासेयो इकाई स्तरीय विशेष शिविर संपन्न
===

310
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट


–  राष्ट्रीय सेवा योजना (रासेयो) के अंतर्गत आयोजित इकाई स्तरीय विशेष शिविर  का आयोजन विश्वविद्यालय परिसर  में किया गया। शिविर “मेरा युवा भारत एवं डिजिटल सशक्तिकरण के लिए युवा” विषय पर आधारित है।
छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रोफेसर प्रमोद पांडे ने कहा लक्ष्य बड़े हो तो छोटे-मोटे अवरोधों को नकारना सीखें। उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों, युवाओं की सामाजिक भूमिका, सेवा-भाव तथा डिजिटल सशक्तिकरण के महत्व पर प्रकाश डाला। आपने कहा कि ऐसे शिविर विद्यार्थियों में नेतृत्व, अनुशासन एवं राष्ट्रसेवा की भावना का विकास करते हैं। अतिथियों का स्वागत पुरुष इकाई अधिकारी डॉ मुनीश नेगी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में स्वयं सेवकों द्वारा तैयार शिविर दर्पण समाचार प्रतिवेदन का विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को वोकल फॉर लोकल के तहत स्वयंसेवकों ने स्मृतिचिह्न और रासेयो के बैच लगाकर सम्मान किया, उद्घाटन सत्र के पश्चात शिविर के प्रथम दिवस की गतिविधियाँ प्रारंभ हुईं। स्वयंसेवकों को रेड, येलो, ग्रीन एवं ब्लू हाउस में विभाजित किया गया। सभी हाउसों द्वारा सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनमें गीत, नाट्य एवं प्रेरक प्रस्तुतियाँ शामिल रहीं। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन महिला इकाई अधिकारी डॉ धानी जामोद द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह के कार्यक्रम का संचालन सश्री श्रुति तिवारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन रासेयो के लक्ष्य गीत के साथ हुआ।
कार्यक्रम में प्रो. प्रमोद पाण्डेय, प्रभारी कुलगुरु एवं छात्र कल्याण अधिष्ठाता, प्रो. आशीष तिवारी, कुलसचिव, श्री गोपाल रत्नम भाजपा खेल मंडल  उपाध्यक्ष, प्रो. गीता सराफ, परिसर प्रभारी शहडोल, प्रो. चेतना सिंह, प्रो. मनीषा तिवारी, डॉ. गंगाधर ढोके, डॉ. पूर्णिमा शर्मा, डॉ. रजनी गौतम, डॉ. प्रज्ञा यादव, रासेयो अधिकारी महिला इकाई डॉ. धानी जामोद, रासेयो अधिकारी पुरुष इकाई डॉ. मुनीश नेगी, श्री वीरेन्द्र कुर्मी, सुश्री पूनम मिश्रा सहित रासेयो के वालंटियर एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper