कड़कड़ाती ठंड में निराश्रितों को नगर पालिका टीम द्वारा पहुुंचाया जा रहा रैन बसेरा
===
विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
– कड़कड़ाती ठंड में शहर के सार्वजनिक स्थलों रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड, प्रमुख चौराहों में खुले आसमान के नीचे रात गुजारने वाले निराश्रित लोगों को नगरपालिका शहडोल एवं कोतवाली पुलिस द्वारा जयस्तम्भ, स्थित रैन बसेरा में पहुंचाया जा रहा है। 17 नवम्बर से शुरू किए गए इस अभियान के माध्यम से अब तक 54 निराश्रित व्यक्तियों को रैन बसेरा में पहुंचाया गया है। यह अभियान मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री अक्षत बुंदेला तथा कोतवाली थाना प्रभारी श्री राघवेन्द्र तिवारी, की टीम के प्रयासों से संचालित है। शहरी आजीविका मिशन के सिटी मैनेजर ने बताया कि रैन बसेरा में पहुंचाकर उनके रहने की समुचित व्यवस्था की जा रही है। जिससे निराश्रित एवं जरूरत मंद लोग सुकून से रात गुजार सकें।

Subscribe to my channel
Comments are closed.