भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

युवा कांग्रेस शहडोल ने एस.डी.एम. को दिया ज्ञापन

282
Above News

शहडोल। युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनुपम गौतम एवं जिला महासचिव निशांत जोशी की अध्यक्षता में जिले में भवन अनुज्ञा (बिल्डिंग परमीशन)प्रक्रिया में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त कर पारदर्शिता सुनिश्चित किए जाने तथा शुल्क विवरण सार्वजनिक किए जाने के संबंध में एस.डी.एम. महोदय शहडोल को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में प्रमुख मांगें निम्नानुसार है:-
01. शहडोल नगर पालिका परिषद में भवन अनुज्ञा (Building Permission) की संपूर्ण प्रक्रिया को पूर्णतः पारदर्शी बनाया जाए।
02. नगर पालिका कार्यालय परिसर में तत्काल एक स्थायी एवं स्पष्ट सूचना (नोटिस) बोर्ड स्थापित किया जाए।
03. नोटिस बोर्ड पर भवन अनुज्ञा प्राप्त करने की पूरी प्रक्रिया चरणबद्ध रूप से प्रदर्शित की जाए।
04. यह स्पष्ट रूप से दर्शाया जाए कि:- कितने वर्ग फीट के निर्माण पर कितना निर्धारित शासकीय शुल्क देय होगा।
05. कम्पाउंडिंग  से संबंधित नियमों तथा उस पर देय शुल्क का विस्तृत विवरण सार्वजनिक किया जाए।
06. भवन अनुज्ञा से संबंधित सभी प्रकार के शुल्कों की सूची सार्वजनिक की जाए, जिससे मनमानी वसूली पर प्रभावी रोक लग सके।
07. भवन अनुज्ञा आवेदनों के निस्तारण हेतु निश्चित समय-सीमा निर्धारित कर उसे भी सार्वजनिक किया जाए।
08. भवन अनुज्ञा प्रक्रिया में भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारियों/कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
09. भारतीय युवा कांग्रेस को आशा है कि नगर पालिका प्रशासन जनहित को ध्यान में रखते हुए उपरोक्त मांगों पर शीघ्र आवश्यक एवं सकारात्मक कार्रवाई करेगा।
ज्ञापन सौंपते समय मुख्य रूप ये:- मुश्रान खान, विधानसभा अध्यक्ष शेख साजिल, जिला महासचिव नमो गर्ग, नगर उपाध्यक्ष सुहैल नगर , प्रियंका तिवारी, अनिकेत सिंह (गोलू) ,सिंगपुर ब्लॉक उपाध्यक्ष निभाम रजक, इमरान खान , कपिल रजक, समीर खान व अन्य शामिल रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper