भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

खरीदी गई धान का शीघ्रता के साथ परिवहन कराकर किसानों को धान विक्रय की राशि का भुगतान सुनिश्चित किया जाए- कलेक्टर
===

227
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट

धान उपार्जन की प्रगति की कलेक्टर द्वारा समीक्षा
===
– कलेक्टर  डॉ. केदार सिंह ने धान उपार्जन के प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियेां को निर्देश दिए कि उपार्जन केन्द्रों में उपलब्ध धान का तेजी से परिवहन कराया जाए तथा किसानों द्वारा विक्रय की गई धान के ईपीओ जनरेट कर शीघ्रता के साथ भुगतान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि धान खरीदी क्रेन्द्रों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं रखी जाएं। जिससे किसानेां को असुविधा का सामना नहीं करना पड़े। धान खरीदी केन्द्रों का नियमित निरीक्षण किया जाए तथा निम्नगुणवत्ता की धान की खरीदी नहीं की जाए। मौसम को देखते हुए खरीदी केन्द्रों में उपार्जित धान की वर्षा से  सुरक्षा के लिए तिरपाल आदि की व्यवस्था रखी जाए।  सभी केन्द्रों में गुणवत्ता सर्वेयर उपस्थित रहे तथा धान का परीक्षण सुनिश्चित करें। बैठक में जिला आपूर्ति अधिकारी श्री विपिन पटेल, जिला सहकारी बैंक के सीईओ श्री यादव, नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंधक, सहकारिता तथा वेयर हाउस के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने जिले के 59 धान उपार्जन केन्द्रों में खरीदी गई धान की केन्द्रवार  समीक्षा की तथा ऐसे किसान जिन्होंने उपार्जन हेतु पंजीयन कराया था तथा अब तक स्लॉट बुकिंग नहीं कराई है को एसएमएस मैसेज भेजकर स्लॉट बुकिंग कराने हेतु सूचित किया जाए। बैठक में बताया गया कि जिले में 59  धान उपार्जन केन्द्र के माध्यम से धान की खरीदी की जा रही है। जिले में धान उपार्जन हेतु 37 हजार 692 किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। जिनमें से 33 हजार 992 किसानों ने स्लॉट बुकिंग कराई है। अब तक जिले में 28 हजार 743 किसानों द्वारा धान का विक्रय  किया गया है। जिले में धान उपार्जन का लक्ष्य 2 लाख 30 हजार मैट्रिक टन है जिसके विरूद्ध 1 लाख 85 हजार 56 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। अब तक जिले में 1 लाख 58 हजार 157 क्विंटल धान का परिवहन किया जा चुका है। खरीदी गई धान की मात्रा के विरूद्ध किसानों को देय राशि  438.39 करोड़ रूपए है। जिसके विरूद्ध जनरेटेड ईपीओ की राशि 343 करोड़ 19 लाख है। किसानों के खातों में भेजी गई राशि 309 करोड़ 90 लाख रूपए है। धान उपार्जन के पश्चात भुगतान हेतु बैंकों को भेजी गई राशि 334 करोड़ 95 लाख रूपए है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper