गोहपारू विकासखंड में ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान का हुआ शुभारंभ

शहडोल – म. प्र. जन अभियान परिषद् विकासखंड गोहपारू के तत्वाधान में शासकीय महाविद्यालय गोहपारू में ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान का विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बताया गया कि ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान अंतर्गत 12 से 26 जनवरी 2026 तक ग्राम विकास पखवाड़े के दौरान ग्राम स्तर पर चौपाल, रैली, सामूहिक श्रमदान एवं परिवार संपर्क जैसी गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी। इनमें पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, जैविक कृषि, गौ-संरक्षण, स्वदेशी व स्वावलंबन, शिक्षा, संस्कारवान समाज एवं नशामुक्ति जैसे विषयों पर विशेष जोर दिया जाएगा। प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन एवं पात्र हितग्राहियो को योजनाओ का लाभ दिलाना है। इस अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के शासी निकाय के अशासकीय सदस्य श्री राघेवंद्र सोनी, विकासखंड समन्वयक श्री आलोक सोंधिया, सीएमसीएलडीपी के छात्र-छात्राएँ, परामर्शदाता, प्रस्फुटन समिति तथा नवांकुर संस्था से सदस्य उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.