ध्वजारोहण व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मसीरा में गणतंत्र दिवस संपन्न

शिव महिमन मिश्रा
जयसिंहनगर।जिले के जयसिंहनगर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत मसीरा में सोमवार, 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मसीरा के तत्वावधान में किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य शानंद कुमार धुर्वे द्वारा ध्वजारोहण से हुई, जिसके पश्चात छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्हें उपस्थित जनसमूह ने सराहा। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण भी किया गया।इस अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मसीरा एवं शासकीय प्राथमिक पाठशाला मसीरा के छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण, विद्यार्थियों के अभिभावक तथा ग्राम पंचायत मसीरा के सभी आयु वर्ग के ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम स्थल पर देशभक्ति का माहौल बना रहा।गणतंत्र दिवस का यह आयोजन विद्यालय परिसर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मसीरा में संपन्न हुआ।

Subscribe to my channel
Comments are closed.