भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कलेक्टर ने की समय-सीमा पत्रों की समीक्षा
===

281
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट


– कलेक्टर डॉ. केदार सिंह की उपस्थिति में कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाइन में 100 दिवस से अधिक समय से लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के साथ गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का निराकरण केवल औपचारिक न होकर संतोषजनक एवं उच्च गुणवत्ता का होना चाहिए।
उन्होंने निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन की नियमित मॉनिटरिंग जिला स्तरीय अधिकारी स्वयं करें तथा शिकायतों के निराकरण से संबंधित जवाब एल-1 अधिकारियों के माध्यम से अनिवार्य रूप से दर्ज कराएं।
इस अवसर पर उन्होंने  अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोई भी शिकायत अनअटेंडेड न रहे, इसके लिए मैदानी अमले को भी दायित्व सौंपा जाए। साथ ही जिन विभागों में शिकायतों की संख्या कम है, वहां शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में कलेक्टर ने संकल्प से समाधान अभियान की प्रगति की भी समीक्षा की तथा प्राप्त आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के तहत नियमित शिविरों का आयोजन किया जाए तथा शिविरों में प्राप्त आवेदनों का शत-प्रतिशत समय सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, एसडीएम सोहागपुर श्रीमती अमृता गर्ग, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती अन्तोनिआ एक्का, सुश्री अर्चना मिश्रा, श्रीमती गैलेक्सी नागपुरे सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper