जिला जनजणना समन्वय समिति गठित

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
– संयुक्त कलेक्टर शहडोल ने जानकारी दी है कि मध्यप्रदेश शासन के गृह (सामान्य) विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल के निर्देशानुसार जिला जनगणना समन्वय समिति की गठित की गई है। जनगणना समन्वय समिति में अध्यक्ष, प्रमुख जनजणना अधिकारी एवं कलेक्टर, जिला जनगणना अधिकारी संयोजक, अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी एवं जिला योजना अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण एवं जिला जनसम्पर्क अधिकारी सदस्य होंगे।
उन्होंने बताया कि जनगणना 2027 से संबंधित मध्यप्रदेश शासन, गृह विभाग एवं जनगणना कार्य निदेशालय मध्यप्रदेश द्वारा जारी सभी परिपत्रों एवं आदेशों के समय सीमा में अनुपालन सुनिश्चित करवाने के अतिरिक्त जिला जनगणना समन्वय समिति के सदस्यों से द्वारा आवश्यक कार्यवाहियां की जाएगी जिसमें प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं कलेक्टर (जिला जनगणना समन्वय समिति अध्यक्ष) जिला अंतर्गत् सभी चार्ज अधिकारिर्या (तहसीलदार, नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ) इत्यादि) को जनगणना 2027 संबंधी सभी कार्यों का समय सीमा में अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु समुचित निर्देश जारी करना एवं समस्त कार्य की सतत मॉनिटरिंग करना जनगणना कार्य हेतु लगाये जाने वाले कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित करना, जनगणना के मास्टर ट्रेनर्स, फील्ड स्टाफ को नियुक्त एवं ससमय उनका प्रशिक्षण निर्धारित कार्यक्रम अनुसार आयोजित करवाना, जिला जनगणना अधिकारी जिला अंतर्गत जनगणना 2027 का सम्पूर्ण कार्य सफलतापूर्वक एवं ससमय संपादित करने में प्रमुख जनगणना अधिकारी को सहयोग प्रदान करना, जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की बैठक आयोजित करना एवं जिला स्तर पर समस्त आगामी कार्यवाही सुनिश्चित करना, अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी एवं जिला योजना/सांख्यिकी अधिकारी जिला अंतर्गत जनगणना 2027 का सम्पूर्ण कार्य सफलतापूर्वक एवं समय पर संपादित करने में जिला जनगणना अधिकारी को सहयोग प्रदान करना, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी जिला/चार्ज स्तर पर जनगणना प्रबंधन एवं निगरानी प्रणाली पोर्टल, मकानो की सूची तैयार करने हेतु ब्लाक क्रिएटर, एवं मोबाईल एप इत्यादि का सफल संचालन सुनिश्चित करना एवं जनगणना कार्य से संबंधित डिजिटल प्रोद्योगिक संबंधी सहयोग प्रदान करना जिला/चार्ज पर नियुक्त तकनीकी सहायकों को समय समय पर प्रशिक्षण प्रदान करना एवं उनके कार्य को सतत मॉनिटरिंग करना, जिला शिक्षा अधिकारी जनगणना 2027 के दोनों चरणों के फील्ड कार्य के सफल संचालन हेतु आवश्यकता अनुसार शिक्षकों को प्रगणक, पर्यवेक्षक के रूप में उपलब्ध करवाना, परियोजना अधिकारी, जिला शहरी विकास अभिकरण, जिले के समस्ते नगरीय निकायों के जनगणना संबंधी कार्यों का समन्वय करना, जिला जनसंपर्क अधिकारी जनगणना 2027 के दोनों चरणों के प्रचार प्रसार में सहयोग एवं प्रिंट सोशल मीडिया तथा इलेक्ट्रानिक मीडिया में उचित स्थान / स्लॉट दिलवाना एवं प्रेस विज्ञप्ति/संदेश जारी करवाना उक्त् समिति की बैठक प्रतिमाह आयोजित करना शामिल है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.