भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

सीईओ जनपद गोहपारू ने किया  ऑगनवाड़ी केंद्र कर्री का किया निरीक्षण
===

159
Above News

Vikram lalwani Dist… Riporter


–  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गोहपारू श्री सुधीर दिनकर  ने संपूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र कर्री का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय केन्द्र में दर्ज सभी बच्चे उपस्थित थे तथा उन्हें मीनू के अनुसार नाश्ते का वितरण भी किया जा रहा था। केन्द्र में साफ-सफाई संतोषजनक मिली। उन्होंने निरीक्षण के दौरान गर्भवती माताओं के पंजीयन, कुपोषित बच्चों की जानकारी, एनआरसी में भर्ती कराने, टेक होम राशन का वितरण, टीकाकरण कार्यक्रम, सहित अन्य विभागीय मानको की समीक्षा करते हुए संपूर्णता अभियान के तहत सभी घटकों में शत-प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करने के निर्देश दिए।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper