भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

स्ट्रेस मैनेजमेंट तकनीक एवं माइंडफुलनेस पर आधारित प्रशिक्षण सम्पन्न

519
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट


– पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय के मत्स्य विज्ञान विभाग में यूजीसी एवं उच्च शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देशों के तहत ‘स्ट्रेस मैनेजमेंट तकनीक एवं माइंडफुलनेस’ पर आधारित विशेष प्रशिक्षण सत्र पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय में विश्वविद्यालय की मेंटल हेल्थ काउंसलर सुश्री रागनी लांबा के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
  सुश्री रागनी लांबा ने बताया कि मानसिक संतुलन और सजगता विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस पहल से विभाग में एक सकारात्मक, सहयोगात्मक एवं तनावमुक्त शैक्षणिक वातावरण विकसित हो रहा है।
प्रषिक्षण में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को शैक्षणिक तनाव से निपटने, एकाग्रता बढ़ाने तथा सकारात्मक मानसिक वातावरण विकसित करने की प्रभावी तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान श्वास-प्रश्वास अभ्यास, माइंडफुलनेस मेडिटेशन, समय प्रबंधन एवं सकारात्मक सोच जैसी विधियों का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper