बिजुरी वार्ड नंबर-14 में 18 मार्च से भव्य संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का होगा आयोजन

पत्रकार अखिलेश कुमार शर्मा मोबाइल नंबर 7999140850
शहडोल/अनुपपुर । नगर पालिका बिजुरी के वार्ड नंबर 14 में कथा श्रोता-शिवभंजन केवट-श्रीमती सुहाना बाई एवं समस्त केवट परिवार बिजुरी वार्ड नंबर 14 की ओर से संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है जो दिनांक 18 मार्च से 25 मार्च 2026 तक कार्यक्रम चलेगा जिसमें कथा वाचक परम पूज्य कथा व्यास देवी अनीता (रक्षा) जी(श्री धाम वृन्दावन) के द्वारा संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का वाचन किया जाएगा।कथा वाचक परम पूज्य कथा व्यास देवी अनीता (रक्षा) जी(श्री धाम वृन्दावन) के द्वारा बताया गया कि 18 मार्च से 25 मार्च तक संगीत में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन अनूपपुर जिले के बिजुरी नगर पालिका के वार्ड नंबर 14 में किया जाएगा जिसमें प्रमुख रूप से कलश यात्रा श्रीमद्भागवत स्थापना, शोभायात्रा,परीक्षित जन्म, सुकागमन, ध्रुव चरित्र, कपिलावतार ,कपिलोत्सव व्याख्यान, ध्रुव चरित्र , भीमसेन-गौरी, अर्जुन – सीता अयोध्या, गनपत होरी लाल, उमाकांत,जड़ भरत, अजामिल कथा, प्रहलाद चरित्र,भगवान वामन चरित्र, कृष्ण जन्मोत्सव,कृष्ण बाल लीला, श्री गोवर्धन पूजा, छप्पन भोग विजय लीला, गोवर्धन पूजा, मथुरा आगमन कंस वध, रुकमणि विवाह, महोत्सव , सुदामा चरित्र, व्यास पूजा, हवन, भंडारा,प्रसाद वितरण, विसर्जन का धार्मिक कार्य किया जाएगा तथा विशेष बात यह है कि कथा समय सुबह 9 बजे से दोप. 12 बजे तक दोप. 3 बजे से सायं 6 बजे तक किया जाएगा।परम पूज्य कथा व्यास देवी अनीता (रक्षा) जी(श्री धाम वृन्दावन) ने अनुपपुर जिले वासियों से निवेदन करते हुए कहा कि नगरपालिका बिजुरी वार्ड नंबर 14 में आप सभी भक्तगण अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे और पुण्य लाभ प्राप्त करें । प्रेम से बोलिए जय श्री कृष्ण राधे राधे ।

Subscribe to my channel
Comments are closed.