भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

मदर टेरेसा मिशन हायर सेकेण्ड्री स्कूल किदवई नगर के श्रेयांश बने नेशनल टॉपर
99.75% के साथ दूसरे स्थान पर नेशनल टॉपर श्रेयांश मिश्रा

87
Above News

आईएससी तथा आईसीएसई की बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ जिसमें मदर टेरेसा मिशन हायर सेकेण्ड्री स्कूल किदवई नगर के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के कुल 305 आईएससी तथा 295 आई सी एस ई छात्र बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित हुए। आई एस सी में मेधावी छात्र श्रेयांश मिश्रा 99.75% के साथ दूसरे स्थान पर नेशनल टॉपर रहें। अंग्रेजी विषय के साथ हितेश पाल साइंस ग्रुप ने 98.5%, तथा तृतीय स्थान अभिषेक चर्तुवेदी साइंस ग्रुप 98.25% पर रहे।रूद्र शुक्ला (कॉमर्स ग्रुप) ने 95% प्राप्त किया। द्वितीय स्थान विशाल वर्मा ने 94% अंक प्राप्त किया तथा इरीमत सिंह ने 93.75% अंक प्राप्त करके तृतीय स्थान पर रहे। आईसीएसई के मेधावी छात्रों में सर्वाधिक अंक अंग्रेजी विषय के साथ प्रथम स्थान रूद्र प्रताप 98%, द्वितीय स्थान अन्नया तिवारी 97.8% तथा श्रेया यादव 97.8% साइंस ग्रुप अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रही। कॉमर्स में ओशन गुप्ता 97% लाकर प्रथम स्थान प्रथम श्रीवास्तव 95.8% द्वितीय स्थान शिवि गुप्ता 93.8% अंक पाकर तृतीय स्थान पर रहीं। इस वर्ष विद्यालय के आईएससी में 73 विद्यार्थियों का एवं आईसीएसई में 61 विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम 90% अंको से अधिक रहा। प्रधानाचार्या डॉ वीना साइलस प्रबन्धक महोदय यशराज साइलस तथा उपप्रधानाचार्या दीक्षा साइलस जी ने सभी उत्तीर्ण छात्र एवं छात्राओं को उनके परीक्षा परिणाम के लिए बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper