भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

प्रेमी से शादी के सपने दिखाकर बदला व्यवहार, बात करने पहुंची महिला पर हमला; सिर फूटा, मां को भी पीटा

63
Above News

मुरैना/अम्बाह। प्रेम संबंध और शादी के वादे को लेकर शुरू हुआ विवाद सोमवार को खूनी संघर्ष में बदल गया। अम्बाह की रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया है कि जिस युवक से उसका प्रेम संबंध था और जो उससे शादी का वादा करता था, उसने प्रतियोगी परीक्षा पास करने के बाद उससे दूरी बना ली। जब महिला बातचीत करने उसके घर पहुंची तो युवक की बहनों ने कथित रूप से उसके साथ मारपीट कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

घायल महिला सरिता कुशवाह (30) पत्नी दिलीप कुशवाह निवासी कुशवाह कॉलोनी अम्बाह ने बताया कि उसका संजय नामक युवक से प्रेम संबंध था। संजय और उसकी बहन रजनी उसे पति से तलाक लेने और बाद में शादी कराने का भरोसा देते रहे। महिला का आरोप है कि संजय का एक प्रतियोगी परीक्षा का पेपर क्लियर होने के बाद उसका और उसके परिवार का व्यवहार अचानक बदल गया। कई बार फोन करने के बावजूद जवाब नहीं मिलने पर वह बातचीत के लिए उसके घर पहुंची थी।

महिला का कहना है कि वहां संजय नहीं मिला, लेकिन उसकी बहनों ने विवाद करते हुए उसका सिर दीवार में दे मारा, जिससे वह बेहोश हो गई। होश आने पर उसे मारपीट की जानकारी मिली। गंभीर हालत में उसे पहले सिविल अस्पताल अम्बाह ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल मुरैना रेफर कर दिया गया।

अम्बाह थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper