भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

पोरसा में 19 वर्षीय युवक ने खुद को गोली मारी, नशे की लत से परेशान होने की आशंका

6
Above News

आशीष सिंह की रिपोर्टिंग

पोरसा। मुरैना जिले के पोरसा में 19 वर्षीय युवक द्वारा खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान गांधी नगर निवासी सर्वेश पुत्र राजू राठौर के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक लंबे समय से नशे की लत का शिकार था। बताया जा रहा है कि वह अटेर रोड स्थित एक मेडिकल स्टोर से नशे के इंजेक्शन लाकर उनका सेवन करता था। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में युवक ने दावा किया है कि वह अब तक 10 से 12 लाख रुपये के नशे के इंजेक्शन लगा चुका है।

बताया जा रहा है कि नशे की लत के कारण वह मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान रहने लगा था। इसी दौरान उसने कथित तौर पर अवैध कट्टे से खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही युवक द्वारा जिस मेडिकल स्टोर से नशे के इंजेक्शन खरीदे जाने के आरोप लगाए गए हैं, उनकी भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper