स्थानीय निकायों की मतदाता सूची की उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्टैण्डिग कमेटी की बैठक में दी जानकारी
====

विकास सचदेव की ब्यूरो रिपोर्ट
जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 08 लाख 04 हजार 365
=====
नगरीय निकायों मे मतदाताओं की संख्या 01 लाख 57 हजार 782
====
ग्रामीण निकायेां में मतदाताअेां की संख्या 06 लाख 46 हजार 583
====
शहडोल 30 जुलाई 2026- राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले के नगरीय एवं ग्रामीण निकायों की मतदाता सूची का प्रकाशन होने के पश्चात उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह ने जिला स्तरीय स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अंतिम मतदाता सूची की जानकारी दी। उन्होने बताया कि जिले के 07 नगरीय निकायों के 142 वार्डों में कुल मतदाताओं की संख्या 01 लाख 57 हजार 782 है। जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 80076 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 77701 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 05 है। इसी तरह 05 जनपद पंचायतों के 390 ग्राम पंचायतों में मतदाताओं की संख्या 06 लाख 46 हजार 583 है। जिसमें पुरूष मतदाता 327983 एवं महिला मतदाता 318588 तथा अन्य मतदाताओं की संख्या 12 है। इस तरह जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 804365 है। जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 408059 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 396289 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 17 है।
स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में विभिन्न दलों के प्रतिनिधि श्री विष्णुप्रताप सिंह, अरफाना बेगम तथा तीरथ चैधरी सहित निर्वाचन पर्यवेक्षक श्री संजय खरे एवं जीके पाण्डेय उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.