भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

सावधानियां और सुरक्षा उपाय अपनाकर स्वयं एवं परिवार को करें सुरक्षित-सीएमएचओ
===

69
Above News

विकास सचदेव की ब्यूरो रिपोर्ट


नागरिक अपने आस-पास के परिवेश को रखे साफ-सुथरा- डाॅ राजेश मिश्रा
===
नागरिक मौसमी बीमारियों से रहें सर्तक एवं जागरूक
===
शहडोल 30 जुलाई 2026- मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. राजेश मिश्रा ने मौसमी बीमारियो  से बचाव हेतु नागरिको से अपील की हैं उन्होंने वर्षा ऋतु में होने वाली जल जनित बीमारियों के दृष्टिगत स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और दूषित जल से होने वाले रोगों से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां अपनाएँ। शुद्ध जल का उपयोग करने एवं जल जनित रोगों से सुरक्षा के लिए सलाह दी है। दूषित पानी के सेवन से उल्टी,दस्त, पेचिश, हैजा पीलिया और टाइफाइड जैसी गंभीर बीमारियां होने की संभावना बढ़ जाती है। उन्होंने कहा है कि रोगों से बचने के लिए सावधानियां और सुरक्षा उपाय अपनाकर स्वयं एवं परिवार को सुरक्षित करें।

     मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. राजेश मिश्रा ने कहा है कि खानपान के लिए सदैव स्वच्छ एवं सुरक्षित उबला अथवा फिल्टर जल का ही प्रयोग करें। यदि पानी की शुद्धता संदिग्ध हो तो उसे पहले उबालें, साफ कपड़े से छानें अथवा क्लोरीन की गोली डालें और कम से कम एक घंटे के बाद उसका सेवन करें। खाना बनाने, परोसने और खाने से पहले तथा शौच के बाद हाथों को साबुन और स्वच्छ पानी से अच्छी तरह धोना अत्यंत आवश्यक है। यह सरल आदत कई रोगों से बचाव में सहायक होती है।
         सदैव ताजा पका हुआ भोजन एवं स्वच्छ खाद्य वस्तुओं का ही सेवन करें। अधिक समय पहले बना हुआ यात्री बासी भोजन न खाएं। भोजन एवं खाद्य सामग्री को पूरी तरह ढक कर रखें जिससे उन्हें मक्खियों धूल अथवा अन्य गंदगी से दूषित होने से बचाया जा सके। बाजार में खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों कटे हुए फलों और ठंडे पेय का सेवन न करें ये अक्सर संक्रमण के वाहक होते हैं। फल एवं सब्जियां स्वच्छ पानी से धोने के बाद ही उपयोग में लाएं और उन्हें काटने के लिये स्वच्छ ढंका हुआ चाकू प्रयोग करें। शौचालय को सदैव स्वच्छ रखें और घर एवं आस.पास के वातावरण की सफाई पर विशेष ध्यान दें।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper