भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

वार्ड क्रमांक-1 कृष्णा कॉलोनी में गूंजा देशभक्ति का संदेश
===

59
Above News

विकास सचदेव की ब्यूरो रिपोर्ट

महिला स्व-सहायता समूहों ने निकाली तिरंगा रैली


राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, नगरपालिका परिषद शहडोल के अंतर्गत संचालित महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा वार्ड क्रमांक-1 स्थित कृष्णा कॉलोनी, शहडोल में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से महिलाओं ने देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया तथा नागरिकों को राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ राष्ट्रीय पर्व में सहभागिता के लिए प्रेरित किया।

तिरंगा रैली में महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। हाथों में तिरंगा लेकर निकली महिलाओं ने देशभक्ति के नारों के साथ क्षेत्र में जागरूकता का संदेश दिया। रैली के दौरान राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, देश की एकता एवं अखंडता तथा नागरिकों में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित महिला स्व-सहायता समूह महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ सामाजिक एवं सामुदायिक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित कर रहे हैं। तिरंगा रैली के माध्यम से महिलाओं ने सामाजिक जागरूकता एवं राष्ट्रहित से जुड़े कार्यों में अपनी सक्रिय भूमिका का परिचय दिया।

रैली में बड़ी संख्या में महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्य एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन के माध्यम से हर घर तिरंगा एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper