वर्तमान में चल रहे हस्ताक्षर अभियान के संयोजक किसान यूनियन मंच प्रदेश अध्यक्ष कवि देवसिंह गुर्जर पर प्रकरण दर्ज

नागदा लखन गुर्जर । हवाई फायर करने के मामले में मंडी पुलिस ने किसान यूनियन मंच के प्रदेश अध्यक्ष एवं कवि देवीसिंह गुर्जर निवासी टूटियाखेड़ी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में एक युवक बारह बोर की बंदूक से हवाई फायर करता हुआ दिखाई दे रहा था।
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान वीडियो की तस्दीक करने के साथ ही घटनाक्रम से जुड़ी जानकारी जुटाई गई। पुलिस जांच में वीडियो में हवाई फायर करते दिखाई दे रहे युवक की पहचान कवि देवीसिंह गुर्जर के रूप में होना बताया गया है।
पुलिस ने मामले में गुर्जर के खिलाफ आयुध अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है तथा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
बताया जा रहा है कि घटना से संबंधित वीडियो 22 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर सामने आया था, जबकि पुलिस की जांच में वीडियो में दिखाई दे रही घटना 18 अक्टूबर 2025 की बताई गई है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने इसकी जांच कर कार्रवाई की।
मामले को लेकर पुलिस द्वारा वीडियो, हथियार एवं घटनाक्रम से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.