भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

शहडोल में 4 सितंबर को सजेगा ‘श्रीकृष्ण पर्व’ : बघेली लोकगीत, कृष्ण-सुदामा नृत्य नाटिका और भक्ति गायन होगा आकर्षण

164
Above News



शहडोल। भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, लीलाओं एवं उनके लोकमंगलकारी संदेश को कला की विविध विधाओं के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से श्रीकृष्ण पाथेय न्यास, मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन शहडोल के सहयोग से ‘श्रीकृष्ण पर्व’ का आयोजन किया जा रहा है।

सांस्कृतिक संध्या का आयोजन 4 सितंबर 2026 गुरुवार को शाम 7 बजे जनपद पंचायत सोहागपुर के सभागार में होगा।

संचालक, संस्कृति श्री एन.पी. नामदेव ने बताया कि ‘श्रीकृष्ण पर्व’ में संगीत, नृत्य एवं नाट्य की प्रस्तुतियों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े प्रसंगों को कलात्मक रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम में लोक परंपरा, शास्त्रीय नृत्य एवं भक्ति संगीत की विविध रंगत देखने को मिलेगी।

कार्यक्रम का शुभारंभ बघेली लोकगायन से होगा। रीवा की सुश्री मणिमाला सिंह एवं साथी कलाकार बघेली लोकगीतों की प्रस्तुति देंगे। इसके माध्यम से विंध्य अंचल की समृद्ध लोक-सांस्कृतिक परंपरा एवं लोकभाषा की मिठास को मंच पर साकार किया जाएगा।

इसके पश्चात दिल्ली की डॉ. शांभवी शुक्ला मिश्रा एवं साथी कलाकारों द्वारा ‘कृष्ण-सुदामा प्रसंग’ पर आधारित नृत्य-नाटिका प्रस्तुत की जाएगी। प्रस्तुति के माध्यम से श्रीकृष्ण एवं सुदामा की मित्रता, प्रेम, आत्मीयता और मानवीय संवेदनाओं को प्रभावी ढंग से मंचित किया जाएगा।

कार्यक्रम का समापन दुर्ग के श्री प्रभंजय चतुर्वेदी एवं साथी कलाकारों के भक्ति गायन से होगा। कृष्ण भक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों से कार्यक्रम स्थल पर आध्यात्मिक एवं भक्तिमय वातावरण निर्मित होगा।

        💥 बेबाक शक्ति 💥
     “सारा सच बेबाकी से”

BEBAK SHAKTI NEWS
RNI: MP/HIN/2016/76370
नाम: Vikash Sachdev
पद: Division Reporter 
स्थान: Shahdol, M.P.
मोबाइल: 9425182505


#श्रीकृष्ण_पर्व #शहडोल #बेबाक_शक्ति_न्यूज #BSNEWS

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper