⚡ ब्यौहारी में अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाई ⚡

Vikas Sachdev division reporter
◍ कलेक्टर के निर्देशन में खनिज विभाग का एक्शन ◍
✦ बिना नंबर का हाइवा जब्त, चालक फरार ✦
शहडोल | 07 सितंबर 2026
◆ कलेक्टर शहडोल के निर्देशन में जिले में अवैध उत्खनन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी है।
इसी क्रम में ब्यौहारी क्षेत्र में खनिज विभाग ने रेत के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई की है। 💥
➤ क्या है पूरा मामला
जिला खनिज अधिकारी श्री राहुल शांडिल्य ने बताया कि जांच के दौरान नीले रंग का टाटा प्राइमा हाइवा रेत परिवहन करते मिला।
✦ वाहन पर नंबर प्लेट नहीं थी
✦ रोकने पर चालक वाहन को भगाकर बाणसागर स्थित HP पेट्रोल पंप के सामने खड़ा कर फरार हो गया
➤ ऐसे पकड़ा गया वाहन
मौके पर चेचिस नंबर MAT714302S3E15444 से सर्च करने पर वाहन नंबर MP 17 ZQ 7711 निकला।
पोर्टल पर जांच में ❌ कोई ई-टीपी और ❌ रॉयल्टी नहीं मिली।
➤ 5 घंटे की मशक्कत
चालक फरार होने से वाहन थाने ले जाने में दिक्कत आई। लगभग 5 घंटे बाद दूसरे चालक की मदद से वाहन चालू कर थाना देवलोंद की अभिरक्षा में दिया गया।
◆ अब क्या होगा
खनिज विभाग वाहन मालिक का पता लगा रहा है। अवैध परिवहन का मामला बनाकर प्रकरण कलेक्टर न्यायालय शहडोल में पेश किया जाएगा।
☞ कार्रवाई – सहायक खनि अधिकारी अभिषेक पटले एवं खनिज अमले द्वारा की गई।
#Shahdol #Beohari #IllegalSandMining #MP17ZQ7711 #KhanijVibhag #BebakShakti

Subscribe to my channel
Comments are closed.