कलेक्टर पार्थ जायसवाल बोले- इस बार आस्था के साथ पर्यावरण भी बचाना है!

विकास सचदेव की ब्यूरो रिपोर्ट
🚩 शहडोल में गूंजा – माटी गणेश, सिद्ध गणेश का जयकारा! 🌿
शहडोल। जिले में इस बार गणेशोत्सव कुछ अलग अंदाज में मनाया जाएगा। कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने पूरे जिले वासियों से दिल से अपील की है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद एवं नर्मदा समग्र द्वारा “माटी गणेश, सिद्ध गणेश अभियान” चलाया जा रहा है।
इस अभियान का उद्देश्य है – हर घर गणेश, घर-घर गणेश, वो भी मिट्टी वाले! ताकि पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचे।
कलेक्टर साहब ने 2 बातें साफ कही:
1. POP वाले गणेश को कहो – BYE
2. मिट्टी के गणेश लाओ, घर पर ही विसर्जन कर नदियों और तालाबों को प्रदूषण से बचाओ।
उन्होंने कहा कि गणेशोत्सव को धार्मिक आस्था, श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाएं, लेकिन प्रकृति से दोस्ती करके।
तो शहडोल तैयार हो जाओ – इस बार हर गली में गूंजेगा, माटी गणेश, सिद्ध गणेश!
ब्यूरो रिपोर्ट – बेबाक शक्ति न्यूज़, शहडोल
#Shahdol #MatiGaneshSiddhGanesh #CollectorShahdol #BebakShakti #ShahdolNews #MatiWaleBappa

Subscribe to my channel
Comments are closed.