भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

जयसिंहनगर जनपद में ₹3.50 लाख का भ्रष्टाचार? बिना काम और मूल्यांकन के आहरित कर ली राशि, उपाध्यक्ष ने कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच की मांग

24
Above News

जयसिंहनगर (बेबाक शक्ति न्यूज)।

जनपद पंचायत जयसिंहनगर अंतर्गत ग्राम पंचायत धनेड़ी और रैउसा (कोलानटोला) में निर्माण कार्यों के नाम पर गंभीर वित्तीय अनियमितता और शासकीय राशि के गबन का मामला सामने आया है। जनपद पंचायत जयसिंहनगर के उपाध्यक्ष रक्षा शिब्बू सिंह ने जिला कलेक्टर शाहडोल को लिखित पत्र भेजकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही की मांग की है।
बिना पुलिया निर्माण के आहरित कर लिए ₹2.50 लाख
कलेक्टर को सौंपे गए पत्र के अनुसार, ग्राम पंचायत धनेड़ी में पुलिया निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया था। आरोप है कि ग्राम पंचायत के सरपंच पुरुषोत्तम सिंह एवं तत्कालीन सचिव अशोक कुमार गौतम द्वारा मौके पर अपेक्षित कार्य कराए बिना ही लगभग ₹2.50 लाख की राशि आहरित कर ली गई। वहीं, ग्राम पंचायत रैउसा के कोलानटोला में सी.सी. निर्माण कार्य का विधिवत मूल्यांकन कराए बिना ₹1.00 लाख की राशि का अग्रिम भुगतान उठा लिया गया।  
भौतिक सत्यापन और वसूली की मांग जनपद उपाध्यक्ष ने पत्र में स्पष्ट कहा है कि केवल कागजी जांच के बजाय तकनीकी दल भेजकर मौके पर वास्तविक कार्य का भौतिक सत्यापन कराया जाए। उन्होंने मांग की है कि: स्वीकृति आदेश, मस्टर रोल, सामग्री अभिलेख, माप पुस्तिका (M.B.) और भुगतान दस्तावेजों की सूक्ष्म जांच हो। बिना कार्य या मूल्यांकन के राशि आहरण प्रमाणित होने पर संबंधित सरपंच, तत्कालीन सचिव व अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाए। गबन की गई शासकीय राशि की वसूली कराकर उसे पुनःशासन के खाते में जमा कराया जाए।  उपाध्यक्ष रक्षा शिब्बू सिंह ने चेतावनी दी है कि दोनों प्रकरणों में कुल ₹3.50 लाख की वित्तीय अनियमितता प्रथम दृष्टया स्पष्ट दिख रही है। पूर्व में भी इस प्रकार की वित्तीय अनियमितताओं के मामले प्रचलित रहे हैं, ऐसे में समयबद्ध जांच कर शासकीय धन की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper