भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

दक्षिण वन मंडल में गूंजा वन्यप्राणी संरक्षण का संदेश

23
Above News

अनुप शर्मा की रिपोर्ट
आज आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने लिया सहभागिता, वन अधिकारियों ने किया जागरूक

शहडोल। वन्यप्राणियों के संरक्षण एवं पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आज दक्षिण वन मंडल शहडोल में वन्यप्राणी संरक्षण एवं सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम में दक्षिण वन मंडल की वन मंडल अधिकारी श्रद्धा मैडम सहित दक्षिण वन मंडल के सभी परिक्षेत्रों के परिक्षेत्र अधिकारी, उपवन मंडल अधिकारी एवं वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सोहागपुर उपवन मंडल अधिकारी संतोष कुमार शुक्ला की भी कार्यक्रम में प्रमुख सहभागिता रही।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को वन्यप्राणियों के संरक्षण, वनों की सुरक्षा, पर्यावरण संतुलन एवं जैव विविधता के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों को वन्यजीवों के प्रति संवेदनशील बनने तथा प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता से कार्यक्रम में विशेष ऊर्जा दिखाई दी। वन विभाग के अधिकारियों ने बच्चों के साथ संवाद करते हुए उन्हें वन्यजीवों की सुरक्षा और जंगलों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम में यह संदेश प्रमुखता से दिया गया कि वन और वन्यप्राणी केवल प्रकृति की संपदा नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों की अमूल्य विरासत हैं। इनके संरक्षण के लिए शासन-प्रशासन के साथ समाज और विशेषकर युवा पीढ़ी की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

दक्षिण वन मंडल में आयोजित आज के इस कार्यक्रम ने वन्यप्राणी संरक्षण को जन-अभियान बनाने और बच्चों को प्रकृति संरक्षण से जोड़ने की दिशा में एक सार्थक संदेश दिया।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper