भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

फांसी के फंदे पर झूली विवाहिता, पुलिस को खबर नहीं

306
Above News

शहडोल|धनपुरी कोयलांचल के धनपुरी नगर पालिका अंतर्गत कच्छी मोहल्ला में रहने वाले युवक अरबाज की पत्नी रूखसार ने अभी से कुछ घंटे पहले अपने घर में फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जान दे दी, बाद में परिजन उसे फंदे उतारकर केन्द्रीय चिकित्सालय धनपुरी नंबर 3 ले आये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक महिला का मायका अमलाई थाना अंतर्गत अमराडंडी में बताया गया है, जहां वह अपनी नानी के साथ रहती थी, महिला ने फांसी क्यों लगाई, यह कारण अभी सामने नहीं आ पाये हैं, लेकिन महिला की मौत के खबर के बाद मायके और ससुराल पक्ष के कई लोग केन्द्रीय चिकित्सालय पहुंच गये। जहां मौत को लेकर विवाद की स्थिति बनी रही।
पूरे मामले की खास बात यह रही कि महिला की संदिग्ध मौत के बाद वह धनपुरी से अमलाई थाना क्षेत्र स्थित अस्पताल में पहुंच गई और धनपुरी पुलिस को इसकी सूचना तक नहीं रही, अस्पताल में मृतिका की नानी व अन्य ने ससुराल वालों पर प्रताडऩा के आरोप लगाये और जब विवाद गहराया तो, लोगों की भीड़ इक_ी होने लगी, अचरज इस बात का रहा कि विवाहिता की संदिग्ध मौत के कई घंटो तक धनपुरी व अमलाई थाने की जिम्मेदार पुलिस इससे बेखबर रही। हालाकि धनपुरी थाना प्रभारी रत्मांबर शुक्ला ने बताया कि समाचार लिखे जाने से कुछ देर पहले ही इसकी खबर मिली है, हमने टीम भेजकर घटना स्थल को सील करवाया है, लेकिन अस्पताल कोई नहीं पहुंचा।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper