भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

अधीक्षण अभियंता शरद श्रीवास्तव भ्रष्टाचारियों को बचाने में जुटे

245
Above News

रिपोर्ट करता के सहयोगी राजेंद्र सिंह का कराया स्थानांतरण

रीवा/ मऊगंज|रीवा जिले के नईगढ़ी विद्युत वितरण केंद्र में हुए विद्युत घोटाले को लेकर नईगढ़ी के जे ई एवं स्थानीय कर्मचारी राजेंद्र सिंह के द्वारा बिजली बिलों के लूट में हुए फर्जीवाड़े को लेकर नईगढ़ी थाने में कुछ दिन पूर्व एक रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी ।जिसमें थाना नईगढ़ी ने मऊगंज विद्युत विभाग के ए ई सिद्धांत श्रीवास्तव, लाइनमैन प्रमोद मिश्रा, लाइनमैन के पुत्र शुभम मिश्रा ,ऑपरेटर विपिन मिश्रा के खिलाफ नईगढ़ी पुलिस ने धारा 406, 381, 34 ,आईटी एक्ट 66 के तहत अपराध कायम किया था उक्त सभी आरोपी फरार हैं ।और दूसरी तरफ अधीक्षण अभियंता रीवा शरद श्रीवास्तव अपने उन कर्मचारियों को जिन्होंने इन भ्रष्टाचारियों के खिलाफ नईगढ़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई उनको दंडित करने का काम कर रहे हैं। अपने पद का दुर्पयोग करते हुए उन्होंने नईगढ़ी के विद्युत विभाग के कर्मचारी राजेंद्र सिंह का स्थानांतरण देवतालाब के लिए करा दिया और जे ई नईगढी के ऊपर बिजली बिल के लुटेरों एवं शरद श्रीवास्तव के द्वारा दबाव बनाया जा रहा है कि इन लुटेरों को कैसे बचाना है ।लुटेरों द्वारा तरह-तरह की उनको धमकियां दी जा रही हैं ।ऐसे समय में जब बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को इन कर्मचारियों को प्रोत्साहित करना चाहिए, प्रोत्साहन न देकर उन्हें दंडित करने का काम किया जा रहा है। इससे यह प्रतीत होता है की विद्युत विभाग रीवा के अधीक्षण अभियंता शरद श्रीवास्तव की भूमिका संदिग्ध है। और कहीं ना कहीं वह इन बिजली विभाग के लुटेरों को बचाने का पूरा पूरा प्रयास कर रहे हैं।ऐसे समय मे राजेंद्र सिंह का स्थानांतरण करना और निलम्बन की धमकी देना कहा तक उचित है । विजली विभाग के उपभोक्ताओं मे शरद श्रीवास्तव के इस कार्यवाही को लेकर काफी असंतोष है ।जनता सडक पर भी उतर सकती है। उपभोक्ता लगातार विद्युत केंद्र नईगढी मे पहुंच कर फर्जी बिल की सिकायत कर रहे ।जे ई एवं अन्य कर्मचारी अब आगे भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्यवाही करने से डरने लगे है ।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper