भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

टिकुरिया टोला सील, नगर निगम कार्यालय पर भी खतरे के बादल

255
Above News


रीवा |मेडिकल कालेज में कोरोना से मृत टिकुरिया टोला के सेल्स प्रतिनिधि के बाद टिकुरिया टोला को सील कर दिया गया है। उधर खतरे के बादल नगर निगम कार्यालय पर भी मंडराने लगे हैं। बताया जाता है कि नगर निगम कार्यालय की स्वास्थ्य शाखा में पदस्थ एक महिला कर्मचारी उसी युवक के घर मे किरायेदार है जिसकी रीवा में कोरोना से मौत हुई है। मृतक के परिवार के 17 लोग जीएनएम धवारी में क्वारन्टीन किये गए हैं जिनमे से 3 के सेम्पल रीवा में और 14 के सेम्पल सतना में लिए गए हैं। लेकिन यह महिला अभी उसी घर मे होम क्वारन्टीन है। बताया जाता है कि महिला नियमित नगर निगम कार्यालय जाती थी,उसकी चेयर भी स्वास्थ्य अधिकारी के चेम्बर में ही है। अब चर्चा है कि अगर महिला भी संक्रमण की चपेट में आई तो नगर निगम कार्यालय भी बुरी तरह प्रभावित हो सकता है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper