भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

खड़ी एंबुलेंस में लगी आग जलकर हुआ खाक

282
Above News

शहडोल/अनूपपुर।जमुना कोतमा दिनांक 19 जुलाई 2020 की रात 11 बजे NH-43 बदरा बस स्टैंड के पास जेट एच एल कंपनी की एंबुलेंस mp09 ए सी 8048 मे आग लग जाने के कारण पूरी तरह से एंबुलेंस खाक हो गई अपुस्ट सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जब से शराब का नया ठेका हुआ है तब से शराब ठेकेदारों ने प्राइवेट ठेके में चल रही है एंबुलेंस से शराब का कालाबाजारी करने का नया पैंतरा ढूंढ लिया है जेट एच एल कंपनी के श्री सत्येंद्र बिशादे जो कि अनूपपुर जिले के सभी एंबुलेंस के कंपनी की तरफ से प्रभारी हैं इन्होंने शराब ठेकेदार के साथ सांठगांठ करके पूरे अनूपपुर जिले में शराब की कलाकार कालाबाजारी मे शामिल होकर प्रतिदिन का हजारों रुपए कमा रहे हैं कल आग लगने वाली एंबुलेंस शाम 5 बजे अनूपपुर से बिजुरी मरीज छोड़ने जाता है और मरीज छोड़ने के बाद वापस जैतहरी से क्या शराब लोड करके कोतमा छोड़ने जाता है और शराब ठेकेदार द्वारा इनाम में दिए गए शराब की बोतल का सेवन ड्राइवर राहुल कर लेता है ड्राइवर द्वारा शराब इतना ज्यादा पी लिया गया था नशे में हो जाने के कारण बदरा बस स्टैंड में गाड़ी खड़ा करके सो जाता है।

खाकठेकेदार से सांठगांठ कर करता था शराब की तस्करी

ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि हर एंबुलेंस में सेनीटाइजर की बोतल रखी होती है नशे की हालत में जब ड्राइवर गाड़ी में सो रहा होगा तभी सेनीटाइजर की बोतल गिर गई होगी जैसा कि ड्राइवर ने बताया और वह जब जाने के लिए तैयार हुआ तैयार हुआ और जैसे सिगरेट जलाया वैसे ही एंबुलेंस में आग लग गई और ड्राइवर फाटक खोल कर गाड़ी से बाहर हो गया ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया था इसके बाद पसान नगर पालिका एवं कोतमा नगर पालिका की फायर ब्रिगेड भी पहुंची लेकिन जब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था कंपनी के एंबुलेंस प्रभारी सत्येंद्र बिसाडे ने जब से कार्यभार संभाला है इनकी हर जगह से शिकायत भी आ रही है जैसे मरीजों से भी पैसा वसूलना ड्राइवरों के द्वारा डीजल की कालाबाजारी और सबसे नया उनका कारनामा जो शराब ठेकेदारों का शराब ट्रांसपोर्टिंग मैं शामिल होना सत्येंद्र अपने आप को भोपाल का पहुंचा बता कर छोटे कर्मचारियों व हॉस्पिटल स्टाफ को भी धमकाते रहते हैं कभी भी पहले अनूपपुर जिले में इस प्रकार एंबुलेंस से शराब ढोने की घटना नहीं हुई है लेकिन जब से सत्येंद्र ने कारवां संभाला है तब से उक्त घटना को अंजाम दिया जा रहा है और एंबुलेंस जैसी सेवा को ही बदनाम कर रहे हैं इनके ऊपर जल्द से जल्द कार्यवाही होनी चाहिए इस आज जाने की महत्वपूर्ण क्या है की शाम 5 बजे अनूपपुर से बिजुरी जाता है और रात 11 बजे कैसे बदरा पहुंचता है इस बीच एक ट्रिप जैतहरी से शराब का मारा गया है सूत्रों से जानकारी मिली है उक्त पूरे मामले की निष्पक्ष जांच अति आवश्यक है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper