दिनदहाड़े कोतमा बाजार से तीस हजार की लूट का कोतमा पुलिस ने किया खुलासा

दिनदहाड़े कोतमा बाजार से तीस हजार की लूट की घटना को कोतमा पुलिस ने 1 घंटे में किया खुलासा आरोपी गिरफ्तार
शहडोल/अनूपपुर |कोतमा नगर के बीच बाजार में एक कालरी श्रमिक से तीस हजार की लूट की घटना से सनसनी फैल गई घटना की शिकायत कोतमा थाने में की गई जहां कोतमा पुलिस ने बिना समय गवाएं 1 घंटे के अंदर लूट की रकम सहित आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। जिसे कोतमा पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है
घटना के संबंध में कोतमा थाना प्रभारी ने बताया कि फरियादी चमरू गोंड पिता स्वर्गीय रामनारायण उम्र 55 वर्ष निवासी दैखल थाना भालूमाडॉ जोकि एसईसीएल जमुना कोतमा क्षेत्र के 9/10 खदान में श्रमिक है
20 जुलाई को अपनी पत्नी के इलाज के लिए साथ ही साथ कोतमा भारतीय स्टेट बैंक से अपना वेतन निकासी के लिए अपनी पत्नी वा 20 साल के बेटे के साथ मोटरसाइकिल से सबसे पहले भारतीय स्टेट बैंक कोतमा गया जहां पर उसने बैंक से तीस हजार की निकासी की और अपनी बीमार पत्नी के इलाज के लिए डॉक्टर अंसारी के क्लीनिक गया जहां पर पत्नी का इलाज कराया और इलाज के लिए दवाइयों व अन्य जांच के रूप में उसने ₹1000 अलग से निकाल लिए बाकी बचे ₹29000 को उसने सुरक्षित तरीके से अपने पास रख लिया और उनका लड़का कुछ काम से बाजार में खरीदी करने चल दिया इसी बीच दोपहर लगभग 1:00 बजे 20- -25 साल का अज्ञात युवक आया और उसने चमरू से बोला कि आगे आपका लड़का खड़ा है और आपको बुला रहा है चमरू को लगा कि शायद मेरा बेटा बुला रहा है कुछ काम होगा और वह उस अज्ञात युवक के कहने पर उनके साथ चल दिए उस अज्ञात युवक ने चमरू को एक सुनसान गली की तरफ ले गया और जब देखा कि वहां पर कोई नहीं है तब उसने चमरू का मुंह दबाकर उसके दाएं जेब में रखे ₹29000 की गड्डी निकाल कर वहां से फरार हो गया.
घटना के बाद डरा सहमा चमरू वापस आया और बताया तब लोगों ने तुरंत थाने में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी लगभग 1:20 पर चमरू ने कोतमा थाना पहुंचकर अपनी आपबीती बताई जहां कोतमा थाना प्रभारी ने चमरू की शिकायत सुनने के बाद मामला दर्ज करते हुए तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करते हुए उनके मार्गदर्शन में कोतमा पुलिस की टीम गठित करते हुए तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हो गए और जिस स्थान पर चमरू इलाज के लिए गया था और जिस जिस रास्ते से वह गुजरा था वहां दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे की पड़ताल की गई साथ ही साथ आसपास के लोगों से भी पूछताछ करते हुए आरोपी के चेहरे व हुलिया की पहचान करने का प्रयास किया गया जिससे पुलिस को संदेही के रूप में आरोपी का शक होने पर पुलिस ने तत्परता पूर्वक अभिषेक सोनी पिता नरेंद्र सोनी उम्र 34 वर्ष निवासी आजाद चौक को कोतमा रेलवे स्टेशन की तरफ जाते हुए रास्ते में पकड़ा गया आरोपी अभिषेक सोनी के पास से ₹27000 नगद भी जप्त किया गया |
इस पूरे घटनाक्रम में जहां 1:20 में शिकायत दर्ज कराई गई थी और लगभग 2:00 बजे पुलिस ने आरोपी को लूट के रुपयों के साथ गिरफ्तार कर लिया
थाना प्रभारी ने बताया कि चमरू गोंड की शिकायत पर अपराध क्रमांक 28 2/20 धारा 392 ताहि कायम करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर 21 जुलाई को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
कोतमा पुलिस द्वारा लूट की घटना को मात्र 1 घंटे के भीतर खुलासा करने में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का मार्गदर्शन रहा वहीं थाना प्रभारी आरके वैश्य ने अपनी टीम गठित कर घटनास्थल के चारों ओर से निगरानी के लिए तैनात किया गया था उक्त टीम में स्वयं थाना प्रभारी आरके वैश्य उप निरीक्षक त्रिवेणी प्रसाद तिवारी उपनिरीक्षक एम एल मरावी सहायक उपनिरीक्षक रामेश्वर बैश प्रधान आरक्षक संत कुमार पांडे प्रधान आरक्षक आनंद बेक आरक्षक भानु प्रताप कृपाल सिंह शिवकुमार मौर्य चक्रधर तिवारी नत्थू लाल चौधरी महिला आरक्षक पिंकी दुबे चालक दिनेश किराडे इन सभी का सराहनीय योगदान रहा जिनके कारण लूट की वारदात का खुलासा 1 घंटे के अंदर करने में कोतमा पुलिस सफल रही |

Subscribe to my channel
Comments are closed.