ब्यौहारी पुलिस ने अवैध गांजा बिक्री करते युवक को पकड़ा

शहडोल। पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा समाज में फैल रहे मादक पदार्थ एवं नशीली दवाइयों के सेवन को रोकने के लिए शहडोल जिले में मादक पदार्थो व नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत समस्त थाना प्रभारी को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया था। जिसके तारतम्य में दिनांक 24.07.2020 को ब्यौहारी थाना क्षेत्रांतर्गत मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम झरौसी निवासी विनोद चर्मकार अवैध मादक पदार्थ गांजा लिये झरौसी तिराहा के पास खड़ा होकर ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारीगण को अवगत कराया जाकर पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र शुक्ल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रतिमा एस0 मैथ्यू के निर्देशन एवं एसडीओपी ब्यौहारी भविष्य भास्कर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ब्यौहारी द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए मुखबिर के बताये स्थान झरौसी तिराहा पहुंचकर देखा तो एक व्यक्ति हाथ में काली रंग की पॉलीथिन में कुछ समान लिये खड़ा दिखा। पुलिस को आता देख व्यक्ति ने भागने का प्रयास किया जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ करने पर उक्त व्यक्ति ने अपना नाम विनोद चर्मकार पिता कोलई चर्मकार उम्र 28 वर्ष निवासी हरिजन मोहल्ला ग्राम झरौंसी, बताया। जिसकी तलाशी ली गई तो कब्जे से काले रंग की प्लास्टिक की थैले में 01 किलो 550 ग्राम गांजा कीमत 15,000 रूपये पाया गया। जिस पर पुलिस ने मौके पर उक्त मादक पदार्थ गांजा ज़ब्त कर आरोपी विनोद चर्मकार कोे गिरफ्तार किया जाकर धारा 8/20,29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। दौरान विवेचना आरोपी विनोद ने अपने कथन में ग्राम करौंदिया थाना देवलोंद निवासी रवि पटेल के द्वारा मोटर सायकल से घर आकर देना बताया। पुलिस ने मामले में फरार आरोपी रवि पटेल की पता तलाश शुरू कर दी। उपरोक्त कार्यवाही थाना प्रभारी ब्यौहारी निरीक्षक अनिल पटेल के नेतृत्व में उनि0 आनंद झारिया, नेहा उइके, प्र0आर0 महेन्द्र बागरी, आर0 नीरज सिंह, अजीत यादव, पुष्पेन्द्र सिंह, अमृतलाल यादव, शिवनारायण भगत एवं म0आर0 प्रज्ञा पाण्डेय की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

Subscribe to my channel
Comments are closed.