भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का पंजीकरण नई दिल्ली से बनाया गया है मात्र क्षत्रियों का है अधिकार – राजा राजेंद्र

283
Above News

दिल्ली:-अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष / रामवंशज राजा राजेन्द्र सिंह का आरोप है कि प्रधानमंत्री के निर्देशन पर अयोध्या रामजन्मभूमि पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का पंजीकरण नई दिल्ली से बनाया गया है। 15 सदस्य शामिल करने का प्रावधान किया गया है। 15 सदस्य 3 सदस्य पद 2 राज्य सरकार से, 1 केंद्र सरकार का होगा दुःख की बात है। 12 सदस्यों में 1 सदस्य दलित और 11 सदस्य ब्राह्मण जाति से संबंधितित है। साथ ही 3 सरकारी अधिकारी वह भी ब्राह्मण ही है चौकाने वाली यह बात है कि सरकार ने उन्ही लोगों को सदस्य बनाया है जो सुप्रिम कोर्ट में मुकदमा हार गए हैं। मुकदमा के दौरान सुप्रिम कोर्ट ने भगवान श्रीराम के वंशजो की जानकारी मांगी थी। तब तक संपूर्ण भारत से केवल अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष / रामवंशज राजा राजेन्द्र सिंह अपनी वंशावली और शपथ पत्र सुप्रिम कोर्ट में भगवान श्रीराम वंशज होने की 16 अगस्त 2019 को प्रस्तुत किया गया था (जिसमें अपने क्षत्रिय पूर्वजों, अवध के राजाओं जिनकी राजधानी अयोध्या थी जो लाखों वर्षों तक राज्य संचालन किया गया था। लेकिन भारत के प्रधानमंत्री मोदी जी ने क्षत्रियों के पूर्वजों, की जन्मभूमि पर बनाये गए ट्रस्ट में रामवंशज राजा राजेन्द्र सिंह के साथ ही अन्य किसी क्षत्रिय कुल के राजाधी को सदस्य नहीं बनाया है। जिससे मजबूरी में क्षत्रियों ने भी श्रीरामवंशज राजा राजेन्द्र सिंह की मुख में श्रीराम जन्मभूमि धाम नाम से ट्रस्ट बनाया है जो एच -3 -3 शिवाजी पार्क, नई दिल्ली 100026 के पते पर पंजीकरण कराया गया है। जिसमें नियत: क्षत्रियों को 50 प्रतिशत व महिलाओं को 10 प्रतिशत तथा प्रबुध लोगों को 40 प्रतिशत की देयता होगी। ट्रस्ट में सदस्यों की संख्या की बाध्यता कोई रखी नहीं गई है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper