भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

ग्राम पंचायत सेमरा में गौशाला हेतु कलेक्टर ने किया भूमिका निरीक्षण

265
Above News


शहडोल | कलेक्टर डॉ.सतेंद्र सिंह ने आज जयसिंह नगर के ग्राम पंचायत सेमरा में बनाए जाने वाले गौशाला एवं चारागाह हेतु भूमि का अवलोकन किया।
उक्त ग्राम में खसरा नंबर 870/9 रकबा 6.159 हेक्टेयर तथा खसरा नंबर 870/1 रकबा 14.012 हेक्टेयर को चिन्हित किया। उक्त भूमि में शासकीय अभिलेख में वन भूमि अंकित होने के कारण वन मंडलाधिकारी से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेकर खसरा सुधार करने एवं राजस्व भूमि अंकित करने के निर्देश अनुविभागीय अधिकारी जयसिंहनगर एवं तहसीलदार को दिए। ज्ञात हो कि उक्त भूमि के बगल से जिंदा नाला बहता है जिसका उपयोग गायों के लिए भी पानी हेतु किया जा सकेगा। कलेक्टर ने उक्त गौशाला स्थल तक जाने हेतु मार्ग के खराब हालत एवं कीचड़ तथा पानी युक्त होने पर सचिव अजय गुप्ता को निर्देशित किया कि पंचायत मद में उपलब्ध राशि से मार्ग की मरम्मत 1 सप्ताह के अंदर कराना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर विधायक ब्योहारी श्री शरद कोल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जयसवाल, वन मंडल अधिकारी उत्तर श्री देवांशु शेखर, सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग श्री आर.के.श्रोती, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जयसिंहनगर श्री रमेश सिंह, अनुविभागीय अधिकारी बन श्री विद्या भूषण मिश्रा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री अभिषेक झा, तहसीलदार जयसिंहनगर श्री रॉबिन जैन, प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोतमा श्री संजय पांडेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper