भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

एफआरसी द्वारा निरस्त वनाधिकार पट्टों का कलेक्टर ने किया मौका मुआयना

274
Above News


शहडोल |कलेक्टर डॉ0 सतेंद्र सिंह आज तहसील जयसिंहनगर के भ्रमण के दौरान ग्राम मोहनी के वनाधिकार पट्टों की जानकारी स्थल पर ही प्राप्त किया। सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग श्री आर.के.श्रोती ने बताया कि ग्राम मोहनी में कुल 154 आदिवासियों के प्रकरण वन अधिकार पट्टा हेतु एफआरसी से डीएलसी को भेजे गए। ग्राम मोहनी के 10 प्रकरण वनाधिकार पट्टों के प्रकरण मान्य पाए गए थे। जिन्हें डीएलसी द्वारा स्वीकृत किया गया। कलेक्टर को जानकारी दी गई कि 5 प्रकरण और भी मान्य योग्य हैं तथा 3 प्रकरण तकनीकी त्रुटियों के कारण अवरुद्ध हो रहे हैं। इस तरह ग्राम मोहनी में 18 प्रकरण वन अधिकार पट्टा के लिए के लिए मान्य पाया गया। स्थल पर जाकर पाया गया कि वन अधिकार पट्टा केसेस 136 आवेदन सघन वन क्षेत्र में चाहे गए थे, सघन वन क्षेत्र का कलेक्टर ने मौके पर जाकर अवलोकन किया तथा वन मंडलाधिकारी से चर्चा के उपरांत कलेक्टर ने निर्देश दिए कि उक्त भूमि में वनाधिकार पट्टे देना उचित नहीं है। जिन्हें निरस्त करने के निर्देश मौके पर ही दिए गए।

इस मौके पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जयसवाल, वन मंडल अधिकारी उत्तर श्री देवांशु शेखर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जयसिंहनगर श्री रमेश सिंह, अनुविभागीय अधिकारी बन श्री विद्या भूषण मिश्रा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री अभिषेक झा, तहसीलदार जयसिंहनगर श्री रॉबिन जैन, प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोतमा श्री संजय पांडेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper