देवलोंद पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 426 शीशी नशीली कफ सिरप ज़ब्त किया

शहडोल। पुलिस अधीक्षक सतेन्द्र कुमार शुक्ल द्वारा समाज में फैल रहे मादक पदार्थ एवं नशीली दवाइयों के सेवन को रोकने के लिए जिले में मादक पदार्थो व नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत समस्त थाना प्रभारी को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया था। जिसके तारतम्य में 14 अगस्त को थाना देवलोंद क्षेत्रांतर्गत मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि बस स्टैण्ड देवलोंद में कान्हा ट्रांसपोर्ट/किराना दुकान का मालिक रामकिशोर उर्फ मालिक गुप्ता अपने दुकान के सामने ब्यौहारी के जयकुमार उर्फ राजा चतुर्वेदी को नशीली दवाइयां देने के लिये बुलाया है। सूचना से वरिष्ठ अधिकरीगण को अवगत कराया जाकर पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र शुक्ल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रतिमा एस0 मैथ्यू के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी ब्यौहारी भविष्य भास्कर के नेतृत्व में थाना प्रभारी देवलोंद द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित की गई।
*घेराबंदी कर पकड़ा*
बाणसागर बस स्टैण्ड कान्हा ट्रांसपोर्ट/किराना दुकान के पास पहुंचकर दबिश दी गई तो किराना दुकान में दो संदिग्ध व्यक्ति दिखई दिये जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। दोनों संदेहियों ने पूछताछ पर अपना नाम रामकिशोर उर्फ मालिक गुप्ता पिता स्व0 रामसजीवन गुप्ता उम्र 51 वर्ष निवासी वार्ड नं. 08 बाणसागर देवलोंद एवं जयकुमार उर्फ राजा चतुर्वेदी पिता संतोष चतुर्वेदी उम्र 30 वर्ष निवासी वार्ड नं. 13 ब्यौहारी नगरिया टोला, का रहने वाले बताये एवं किराना दुकान की तलाशी लेने पर चार भरे हुए कागज के कार्टून टेप से चिपके हुए मिले जिन्हें खोलकर चैक करने पर 426 शीशी नशीली कफ सिरप कुल कीमत 46,000 रूपये पाई गई। पुलिस द्वारा उक्त दवाई रखने के संबंध में अनुज्ञप्ति मांगने पर उक्त व्यक्तियों ने किसी भी प्रकार का दस्तावेज नहीं होना बताये। जिसपर पुलिस ने दोनों ओरोपियों के संयुक्त कब्जे से उक्त नशीली दवाइयां ज़ब्त किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरूद्ध धारा 8/21,22 एनडीपीएस एक्ट एवं 5/13 म.प्र. औषधी नियंत्रण एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया है। संपूर्ण कार्यवाही थाना प्रभारी देवलोंद निरीक्षक जालम सिंह मरावी के नेतृत्व में सउनि. एहसान खान, सुशील कुमार तिवारी, प्र.आर. अनिल गौतम, प्र.आर. चालक इन्द्रभान पटेल, आर. सुखेन्द्र त्रिपाठी, प्रदीप द्विवेदी, उदय रावत, मनीष कुमार एवं मनोहर ओसारी की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

Subscribe to my channel
Comments are closed.