(REWA/Bhopal, MP breaking) सूचना आयुक्त राहुल सिंह की पारदर्शिता की दिशा में एक और बड़ा मील का पत्थर – अब उनकी समस्त सुनवाइयां फेसबुक लाइव के माध्यम से सभी को उपलब्ध होंगी, इसी दिशा में 19 अगस्त को होगी रीवा की 75 पंचायतों के कराधान मामले की अगली और तीसरी व्हाट्सएप पर सुनवाई, लाइव होगा सूचना आयुक्त के फेसबुक पेज पर

(शिवानन्द द्विवेदी)
सूचना आयोग के इतिहास में नवाचार का दौर जारी है और इसमें नित नए एक्सपेरिमेंट किए जा रहे हैं। अभी हाल ही में देखा गया कि मध्य प्रदेश राज्य सूचना आयोग में पहली बार टि्वटर फेसबुक व्हाट्सएप मोबाइल कॉलिंग व्हाट्सएप कॉलिंग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आदि के माध्यम से नियमित सुनवाईयों का आदेश जारी किया गया। इसके बाद कई सारे प्रकरणों में निरंतर सोशल मीडिया पर सुनवाई चल रही है जिसमें संबंधित राज्य सूचना आयुक्त अपीलार्थी एवं लोक सूचना अधिकारियों से सीधे जुड़ कर मामले पर सुनवाई करते हुए निर्णय ले रहे हैं। इसी दिशा में दिनांक 18 अगस्त 2020 सेएक नया नवाचार प्रारंभ किया गया है जिसमें मध्य प्रदेश राज्य सूचना आयुक्त श्री राहुल सिंह ने अपने फेसबुक के माध्यम से एक वीडियो संदेश लगभग 1 मिनट का जारी करते हुए सूचित किया है दिनांक 19 अगस्त समस्त सुनवाइयां फेसबुक लाइव पेज के माध्यम से दिखाई जाएंगी जो कि सूचना के क्षेत्र में पारदर्शिता लाने की दिशा में एक बहुत बड़ा कदम के रूप में देखा जा रहा है। फेसबुक के माध्यम से न केवल सूचना आयोग अपीलार्थी एवं लोक सूचना अधिकारी ही कार्यवाही जान सकेंगे बल्कि पूरे देश या यूं कहें कि पूरे विश्व के फेसबुक पेज से जुड़े हुए लोग सूचना आयोग की सुनवाई पर अपनी नजर रख सकेंगे। निश्चित तौर पर इस नवाचार से सूचना के क्षेत्र में एक बड़ी क्रांति आने वाली है। अब जो भी कोई निर्णय लिए जाते हैं उस पर किसी प्रकार के प्रश्न की गुंजाइश नहीं रह जाएगी। क्योंकि अभी हाल ही में एक नवाचार के दौरान जूम मीटिंग वेबीनार में उपस्थित आरटीआई आवेदक, मीडियाकर्मी एवं अन्य नागरिकों के माध्यम से बार-बार यह प्रश्न सामने आ रहा था कि कई बार सूचना आयोग के निर्णय काफी विरोधाभास ही होते हैं जिसकी वजह से कई बार अपीलार्थी को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। पर अब क्योंकि सूचना आयोग की सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग व्हाट्सएप काल के माध्यम से की जाएगी एवं उसका फेसबुक लाइव में सीधा प्रसारण किया जाएगा इससे किसी भी प्रकार के विरोधाभास की कोई गुंजाइश नहीं रह जाएगी।
कराधान मामले की तीसरी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग व्हाट्सएप कॉल से सुनवाई 19 अगस्त को 12 बजे से
बता दें की फेसबुक में बनाए गए इंफॉर्मेशन कमिश्नर नाम के पेज से अपना 1 मिनट का वीडियो संदेश जारी करते हुए वर्तमान मध्य प्रदेश राज्य सूचना आयुक्त श्री राहुल सिंह ने कहा है कि अगले दिन 19 अगस्त को आयोजित होने वाली व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से सुनवाई फेसबुक लाइव की जाएगी जिसमें रीवा के बहुचर्चित 75 पंचायतों के कराधान घोटाले के विषय में तीसरी सुनवाई होगी।

Subscribe to my channel
Comments are closed.