व्यापम के बाद क्या अब रेत घोटाले का लगेगा आरोप उप चुनाव में हो सकता है असर जनता का विश्वास जीतने मिला है कांग्रेस को मौका

शहडोल– वंशिका ग्रुप का कहर पूरा जिला के आम जनता भुगत रहा है , रेत का दाम आसमान पर है , प्रधानमंत्री आवास में महंगी रेत की वजह से ग्रहण लग चुका है और शासन प्रशासन मौन है ?
आखिर शिवराज सरकार में ही घोटाला क्यूँ
शिव मामू के सरकार में सबसे बड़ी घोटाला ब्यापम का हुआ जिससे कई घर बर्बाद हो गये और लोगों का मर्डर हो गया जो आज भी अनसुलझा सवाल है उस घर का जो ब्यापम का खामियाजा भुगत रहा है । अब अमन शांति वाला शहडोल शहर एवम जिला का आम जनता रेत ठेकेदार के गुंडागर्दी से तंग आ गया है , और चैन मोंटिंग पोकलेन मशीन लगाकर मानसून सत्र में नदी से अवैद्ध उत्खनन करने में आमादा है । वंशिका कंपनी रेत घोटाला करने में आमादा है , कल SDM एवम खनिज विभाग की सयुंक्त टीम ने एक पोकलेन मशीन जप्त किया है , इससे पहले भी चूंदी नदी में पोकलेन मशीन फंसी पकड़ी गई थी जिसका आज तक कार्यवाही खनिज विभाग में विचाराधीन है और मशीन कहाँ गई आज तक खनिज विभाग ने बतलाया नही ,सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार खनिज विभाग की मिलीभगत से मोटी रकम लेकर भगा दिया गया ।
वंशिका ग्रुप का रेत भंडारण में फर्जी E TP
यदि वंशिका ग्रुप को जो रेत भंडारण का परमीशन दी गई है उसका मौका मुआयना किया जाय तो दिखाने मात्र को रेत है ,बाकी रेत इनके पास है ही नही फिर *खनिज विभाग कैसे जारी के कर दिया लांखो घन मीटर रेत का etp , खनिज विभाग के मिलीभगत का सबसे बड़ा प्रमाण है* कंपनी के ठेकेदार रात को पोकलेन मशीन लगाकर रेत भण्डार करवाता है और महंगी दामों में बेचता है इस *खबर के माध्यम से कलेक्टर ,कमिश्नर के संज्ञान में लाना चाहता हूँ की रेत भंडारण का फिजिकल जाँच करवाया जाए तो सभी तथ्य सामने आ जायेंगे , रेत भंडारण इनके पास बिल्कुल नही है इसके बावजूद भी वंशिका रेत खदान का ठेकेदार के पास लाखों घनमीटर रेत का ETP किसे जारी हो गया ,किसके छत्रछाया में मिला ये एक बड़ा सवाल है कही ब्यायम जैसे सेटिंग का खेल तो नही ।

कांग्रेस को सरकार को घेरने का मौका
वर्तमान में जोड तंगोड वा जुगाड़ से बनी अतिविश्वास में भरी सरकार रेत में दब के उप चुनाव का मौंका खो सकती कांग्रेस अगर चाहे तो सीधे जनता से जुडे इस विषय को सम्पूर्ण शक्ति से उठा सके तो उप चुनाव में अपनी जीत दर्ज करा सकती है ओर वर्तमान सरकार के रेत के महल को ढहा सकती है.

इन्होने कहा :- अगर अवैध उत्खनन हो रहा है तो जिला प्रशासन की मिलीभगत वा संरक्षण के बिना नहीं हो सकता रेत ठेकेदारों को अपने दायरे में रह कर काम करना चाहिए अगर अवैध उत्खनन हो रहा है तो हम इसका विरोध करेंगे
आजाद बहादुर सिंह अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल।
उप चुनाव में पड़ सकता है असर
रेत घोटाले को लेकर एवम वंशिक के ठेकेदार द्वारा बुलाये गये गुर्गे , राइफलधारी दबंगो का खामियाजा कही BJP सरकार को भुगतना न पड़ जाये ।
किंतने गुर्गे है , उनको बंदूक शहडोल लाने का परमीशन है या नही , रेत परिवहन गाड़ी को गुर्गों द्वारा रोक कर जाँच करने का अधिकार किसने दिया ,कैसे दिया पढ़ेतें रहें बेबाक शक्ति न्यूज लगातार ।।

Subscribe to my channel
Comments are closed.