बिना निर्माण कार्य के ही निगल गए ग्रेवल सड़क की राशि

पंकज तिवारी की रिपोर्ट……
जनपद सोहागपुर के निर्माण कार्य और भ्रष्टाचार की जितनी भी समीक्षा की जाए करनी और कथनी में सैकड़ों अंतर मिलेंगे अर्थात निर्माण कार्यों का जमीनी हकीकत से कोई सरोकार नही है कई निर्माण कार्य हुए ही नही और राशि आहरण हो गया या कुछ हुए भी तो आधे-अधूरे कागजों पर जिसके प्रमाण दस्तावेज और बिल के रूप कोई भी देख सकता है
शहडोल।।
जनपद सोहागपुर अन्तर्गत नबलपुर पंचायत में घोटालों की अम्बार है जहां मनरेगा से लेकर तमाम कार्यों में भ्रस्टाचार हुआ है इसी क्रम में गांव में ही रमेश नापित के घर से पाण्डे तलैया तक 2017 मे एक ग्रेवल सड़क निर्माण कार्य होना था जिसका लागत 653700 रु के आसपास था कार्य पूर्ण रूप से हुआ ही नही और सड़क निर्माण की समस्त राशि आहरण कर लिया गया है
सरपँच सचिव पर लगे आरोप
ग्रामीणों ने बताया है कि सड़क निर्माण नही हुआ है और यह सही भी है कि सड़क निर्माण की राशि का आहरण हो चुका है ग्रामीणों ने सचिव सरपँच पर आरोप लगाते हुए बताया है कि जिस तरह से ग्राम पंचायत में भर्रेशाही है अगर समस्त कार्यों की जांच हो जाए तो दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा

Subscribe to my channel
Comments are closed.