बुढार पुलिस ने गांजा तस्कर को पकड़ा ,7किलो200ग्राम गांजा किया जप्त

शहडोल । जिले के लोकप्रिय पुलिस अधीक्षक सतेन्द्र कुमार शुक्ल के द्वारा लगातार नशे के विरुद्ध अभियान चलाया जारहा जिसके तहत बुढार पुलिस को बडी सफलता मिली जी हां थाना प्रभारी बुढार महेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि उक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक सतेन्द्र कुमार शुक्ल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एवं एसडीओपी धनपुरी मार्गदर्शन में की गई बुढार थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि मुखविर की सूचना पर रेड कार्यवाही कर आरोपी करन बसोर पिता मुन्ना बसोर उम्र 22 साल निवासी वार्ड नं15 टिकुरी टोला बुढ़ार के कब्जे से 7किलो200ग्राम मादक पदार्थ गांजा की 50000/-रुपये को जप्त किया गया आरोपी के विरुद्ध अप.729/2020 धारा 8/20 NDPS एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया है उक्त कार्यवाही में उपेंद्र त्रिपाठी, प्र.आर. हरि, आर. मयंक मिश्रा, जगत सिंह, मिखाइल परस्ते की महत्वपूर्ण भूमिका रही |

Subscribe to my channel
Comments are closed.