भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

आरक्षक के हत्थे चढ़ा बेकसूर,बेरहमों की तर्ज पर किया पिटाई

232
Above News


खाकी से देश की सुरक्षा सुनिश्चित है इस बात को नकारा नही जा सकता और आज भी समाज के दर्जनों विसंगतियों व कुरीतियों को न्यायिक प्रक्रिया के रूप में खाकी की चौकठ ही चढ़ना पड़ता है किंतु अगर समाज को सुरक्षा देने व हिफाजत करने की बजाय खाकी से आमजनमानस प्रताड़ित या पीड़ित हो तो फिर समाज मे कानूनी चौकठ का क्या सरोकार है बहरहाल समाज के सैकड़ों मुद्दे का रोजनामचा दर्ज करने वाले खाकी धारक ने अपने खाकी का ऐसे माखौल उड़ाया है कि ईमानदार और अच्छे पुलिसकर्मियों की भी छवि में बट्टा लगता प्रतीत हो रहा है खैरहा थाना अन्तर्गत एक ऐसा ही मामला प्रकाश में आया हैं जहां आरक्षक ने बेकसूर युवक को बेरहमी से पीटा |
शहडोल।।
खैरहा थाना अन्तर्गत युवक अशोक कोल उर्फ सत्तू ने प्रभारी को शिकायत देते हुए अवगत कराया है वह पेशे से वाहन चालक है और गाँव के ही जगन्नाथ शर्मा के यहाँ गाड़ी चलाता है विगत रात्रि में जब वह मालिक के यहाँ वाहन खड़ा घर की ओर लौट रहा था तभी गेट के बाहर आरक्षक विजय शराब के नशे में उससे बदतमीजी से पेश आते हुए गाली-गलौज करते हुए बोला कि कहाँ जा रहे हो मेरे द्वारा घर जाने बताने पर भी विजय गाली देता रहा और बोला चलो थाने नाम पता लिखा दो कुछ नही करूंगा ऐसा सुनते हुए मैं और मेरे अन्य सान्थी राजेश,प्रेमदास व गंगाराम भी थाने चले गए किन्तु थाना पहुंचते ही विजय के तेवर बदल गए और खाकी का दुरुपयोग करते हुए अशोक को पीटता रहा
मेरा नाम विजय है तेरे मालिक को बुला उसे भी बताता हूँ
फरियादी अशोक ने बताया कि शराब के नशे में धुत्त विजय थाने ले जाकर जमीन में पटककर मारने लगा इतना ही नही मेरे पेट मे लात व चेहरे,कान में कई तमाचे लगाए जिससे कान में कुछ सुनाई भी नही दे रहा है और गाल सूजा हुआ है मारते वक्त विजय मेरे मालिक जगन्नाथ को भी गाली बकता रहा और बोला बुलाओ अपने मालिक को उसे भी बताता हूँ और अपशब्दों से झल्लाता रहा बाद में मोबाइल देकर भगा दिया बोला जाओ जो करना है कर लेना और अपने मालिक को भी बता देना

इनका कहना है

हां अवेदन मिला है हमने मेडिकल करवा दिया है जांच चल रही है जो भी दोषी होगा कार्यवाही होगी

वैष्णवी पांडेय थाना प्रभारी खैरहा

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper