भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

साइड पर एचडीपी पाइप का अता पता नहीं,एसडीओ और इंजीनियर ने ठेकेदार को 60%राशि का कर दिया भुगतान

230
Above News

इंट्रो – साइड पर एचडीपी पाइप का अता पता नहीं,एसडीओ और इंजीनियर ने ठेकेदार को 60%राशि का कर दिया भुगतान,भाजपा जिलाध्यक्ष एवं ठेकेदारों ने उच्च अधिकारियों से की मामले की शिकायत

कोतमा – जिले में नल जल योजना के निर्माण कार्य के नाम पर ठेकेदार,निर्माण एजेंसी एवं पीएचई विभाग के अधिकारी मिलकर भ्रष्टाचार परोस रहे हैं।अनूपपुर जिले के जतैहरी ब्लॉक,ग्राम पंचायत देवरी,धनगवा एवं अनूपपुर जनपद पंचायत मुख्यालय बदरा, ग्राम पंचायत छोहरी में पीएचई विभाग,अनूपपुर में जल जीवन मिशन के तहत करोड़ों रुपए की लागत से नल जल योजना का शुभारंभ माह मार्च 2020 में किया गया।तीनों ग्राम पंचायतो में नल जल योजना का टेंडर दिनांक 03 मार्च 2020 को ग्राम पंचायत देवरी का 1 करोड़ 1 लाख 86 हजार रुपए का टेंडर कमलेश द्विवेदी,ग्राम पंचायत धनगवा का 1 करोड़ 8 लाख 86 हजार रुपए का टेंडर उत्कर्ष बिल्डिकान,विष्णु द्विवेदी एवं ग्राम पंचायत छोहरी का 1 करोड़ 23 लाख 22 हजार रुपए का नल जल योजना का कार्य जय श्री कंस्ट्रक्शन प्रो. लक्ष्मी नारायण उपाध्याय,रीवा को जारी हुआ।

नल जल योजना ठेकेदार पर मेहरबान एसडीओ,इंजीनियर –

जिले के पीएचई विभाग के कार्यपाल यंत्री को दिनांक 10 अक्टूबर 2020 को हरिनाथ पटेल,प्रकाश मिश्रा,अरुण तिवारी,दशरथ गुप्ता राजकिशोर तिवारी एवं मयुसदुन पांडेय द्वारा लिखित शिकायत करते हुए आरोप लगाया है कि दिनांक 28 सितम्बर 2020 को ग्राम देवरी, छोहरी एवं धनगावा में नल जल योजना जल जीवन मिशन के तहत उपरोक्त ठेकेदारों के खाते में बिना सामग्री प्राप्त किए फर्जी तरीके से 60% राशि का भुगतान किया गया है जिसमें पीएचई विभाग के सहायक यंत्री अनूपपुर एवं कोतमा की पूरी संलिप्तता है। ठेकेदार द्वारा अब तक नल जल योजना एचडीपी पाइप एवं अन्य सामग्री तक खरीदी कर साइड पर नहीं लाई गई और ठेकेदार के चहेते पीएचई विभाग के एसडीओ एवं उपयांत्री अधिकारी ने बिल माह पुस्तिका में चढ़ा कर ठेकेदार के खाते पर कार्य की 60% राशि का भुगतान कर दिया गया। जिसको लेकर ठेकेदार द्वारा मुख्यमंत्री,मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग,खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री,मध्य प्रदेश शासन,संभाग आयुक्त,शहडोल,मुख्य अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग,जबलपुर,अधीक्षक यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग,शहडोल से शिकायत कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी जनों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से की शिकायत –

भाजपा किसान मोर्चा जिला अनूपपुर के जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह अहिरवार द्वारा दिनांक 12 अक्टूबर 2020 को मुख्यमंत्री शिवरज सिंह चौहान को जल जीवन मिशन के तहत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा उपरोक्त ठेकेदारों को साइड पर बिना सामग्री गिराए ही फर्जी तरीके से भुगतान किए जाने को लेकर 06 बिंदुओं की शिकायत की गई है जिसमें ग्राम पंचायत धनगवा जैतहरी,फर्म में०उत्कर्ष बिल्डकॉन,प्रो. विष्णु द्विवेदी के खाते में लगभग 23 लाख रुपए,ग्राम पंचायत छोहरी विकासखंड अनूपपुर,फर्म जय श्री कंस्ट्रक्शन प्रो०लक्ष्मी नारायण उपाध्याय के खाते में लगभग 28 लाख रुपए एवं ग्राम पंचायत देवरी विकासखंड जतैहरी,अनूपपुर फर्म कमलेश द्विवेदी के खाते में लगभग 21 लाख रुपए साइड पर नल जल योजना की एचडीप पाइप का अता पता नहीं और भुगतान एसडीओ एवं इंजीनियर ने 28 सितम्बर 2020 को माह पुस्तिका में दर्ज कर फर्जी बिल बाउचर लगाकर भुगतान करने का आरोप लगाया है।

एसडीओ का पुत्र कर रहा,नल जल योजना का कार्य – जिलाध्यक्ष

भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह अहिरवार द्वारा आरोप लगाते हुए बताया है कि पूर्व में प्रभारी सहायक यंत्री कोतमा सुधाकर द्विवेदी को हैंडपंप उत्खनन में दोषी पाए जाने पर सस्पेंड की कार्यवाही संभायुक्त द्वारा की गई थी। प्रभारी सहायक यंत्री कोतमा सुधाकर द्विवेदी ग्राम धनगवा का नाम उत्कर्ष बिल्डकॉन प्रो० विष्णु द्विवेदी इनका पुत्र है और ग्राम छोहरी फर्म जय श्री कंस्ट्रक्शन वाइजर लक्ष्मी नारायण उपाध्याय एसडीओ सुधाकर द्विवेदी का करीबी रिश्तेदार बताया जाता है एसडीओ द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करते हुए उपयंत्री के साथ साठगांठ कर अपने चहेते पुत्र एवं रिश्तेदार को फर्जी तरीके से भुगतान कर दिया गया।

कहना है –

हम तो प्रशासन के आदमी हैं कुछ भाजपा के ही लोग भाजपा सरकार की छवि धूमिल करने में लगे हुए हैं,इंजीनियर ने साइड का मुयना व सामग्री चेक कर माह पुस्तिका पर बिल भुगतान किया होगा।और मेरा पुत्र जैतहरी पर नल जल योजना का कार्य कर रहा है जहां मैं पदस्थ नहीं हूं।

सुधाकर द्विवेदी
एसडीओ
पीएचई विभाग,अनूपपुर

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper