आचार संहिता लागू फिर भी खुले आम पैकारी में मस्त है ठेकेदार

कोतमा। अनूपपुर जिले में उप चुनाव की दृष्टि से आदर्श आचार संहिता लागू है। वावजूद उसके खुले रूप से पैकारी जारी है। शराब ठेकेदार जहां 24 हजार महीने में किराए का ढाबा लेकर खुलेआम शराब परोस रहे हैं। वही नगर के समस्त होटल ढाबों सहित ग्रामीण क्षेत्रों में पैकारी के माध्यम से किराना दुकान होटल गुमटी तक मे शराब पहुंचा कर पूरे जिले को शराब से सराबोर करने में मशगूल है। कहने को तो नियमतः दुकान खोलने की परमिशन रात 11 बजे तक कि ही है। उसके बावजूद बन्द दुकान से रात 12 बजे तक भी शराब के शौकीनों को शराब उपलब्ध हो ही जाती है। उसके बाद भी यदि देर रात शराब की आवश्यकता है तो ठेकेदार का अहाता खुला ही है। मजे वाली बात कोतमा नगर में चल रही खुलेआम पैकारी प्रशासन को नजर नही आ रही। वही आचार संहिता के अनुपालन प्रशासन गरीब ग्रामीणों की कच्ची शराब पकड़ कर कागजी खानापूर्ति कर अपनी ड्यूटी बजा रही। नगर में खुले आम चल रही पैकारी कि खबरों को मीडिया ने प्रमुखता से प्रकाशित कर लगातार मुहिम भी चलाई है। वावजूद उसके कोई भी कार्यवाही न होते देख मीडिया के कुछ प्रतिनिधियों द्वारा ठाकुर बाबा धाम के सामने से बाइक से अंग्रेजी शराब दुकान कोतमा की शराब की पैकारी करते कर्मचारी डब्बू गुप्ता को रँगे हाथों पैकारी की शराब ले जाते मीडिया द्वारा रुकवाया गया। व कोतमा पुलिस को सूचना दी गयी। सूचना पर तत्काल कोतमा पुलिस मौके पर पहुंची व शराब जप्ती की कार्यवाही की। जिसमे लगभग 3 पेटी अंग्रेजी शराब व कुछ देशी शराब एवम 24 बीयर कोतमा पुलिस द्वारा जप्त किया गया है । एवम एक बाइक जिसमे अवैध तरीके से शराब ले जाया जा रहा था उसे भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। थाने से प्राप्त जानकारी अनुसार जप्त शराब की मात्रा अनुसार देशी प्लेन 50 पाव कीमत लगभग 3000/- रुपये,
ब्लू चिप, कीमत 1200/-
एमडी अंग्रेजी 15 पाव 3600/-
हंटर बियर 24 बोतल कीमत,5000/-
टोटल कीमत 12000/-
77 बोतल अंग्रेजी,
24 बोतल बियर,
1 मोटर सायकिल हीरो होंडा सी डी डीलक्स सोल्ड को जप्त कर डब्बू गुप्ता पिता लाल बहादुर गुप्ता, उम्र 36 वर्ष निवास जिला भोजपुर बिहार को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट धारा 34 ए के तहत कार्यवाही की गई।

Subscribe to my channel
Comments are closed.