भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

जनता के भरोसे को बेंचने वाले बिकाउलाल को जनता देगी करारा जवाबश्रीधर शर्मा

214
Above News

अमरकंटक / अनूपपुर जिले में विधानसभा 87 पर अपनी सत्ता और कुर्सी के लोभ में कोरोनाकाल में जनादेश का जो मज़ाक़ बनाया गया है, उसके प्रतिकार का समय करीब आता देखकर सत्तालोभियों के दिमाग में घंटी बजनी शुरू हो गई है।आगामी उपचुनाव को लेकर गली मोहल्ले में जाकर झूठे वादे, जुमले बाजी और जनता को गुमराह करने की नीति पर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव श्रीधर शर्मा ने तीखे तेवर दिखाए हैं और आगामी समय के लिए जनता के फैसले को ही सर्वोपरि बताया है। उन्होंने कहा है कि आगामी चुनाव को देखते हुए लोगों को जनता के सामने जाकर दर्जनों की संख्या में झूठ परोसने का कार्य बंद कर देना चाहिए। जनता मेरी मालिक है और मेरी मालिक की दुकान में सबका खाता है और समय आने पर एक बार जनता फिर अपने मत की कीमत बताएगी और फैसला सुनाएगी। यदि वास्तव में जनता के दुःख दर्द से ही आपका वास्ता था, आप जनता के मसीहा थे तो कोरोनकाल में जनता के दुःख दर्द बांटने की बजाय अपनी कुर्सी की मरम्मत करवाने की आवश्यकता क्यों महसूस हुई ? यदि जनता के प्रति सेवा की भावना थी तो इसके लिए जनता के सम्मुख जाकर जुमलेबाजी क्यों? जनता के प्रति आपके भाव अब उजागर हो चुके हैं और आगामी उपचुनाव में इसका मतलब जनता भलीभांति समझाएगी। कोरोनकाल में जनता के लिए जो सेवा भाव दिखाए गए हैं, उसके बाद जनता के पास पूरा लेखा जोखा है और समय का इंतजार बेसब्री से किया जा रहा है। जिस प्रकार से जनता के द्वारा दिए गए फैसले का 15 महीने बाद ही कोरोनकाल में सारे सेवा भाव और जनहित को दरकिनार कर जनादेश का अपमान किया गया है, जनता पूरी तैयारी के साथ बैठी हुई है और जल्द ही उसका मुंहतोड़ जवाब देगी।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper