भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

7 नवंबर को नगर परिषद मानपुर मंे अनु0जाति, अनु0 जन जाति , अन्य पिछडा वर्ग एवं सभी वर्ग के महिलाओ के संशोधित आरक्षण की कार्यवाही

358
Above News


उमरिया| कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव श्रीवास्तव ने बताया है कि संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशों के परिपालन में नव गठित परिषद मानपुर के अंतर्गत आने वाले वार्डो के निर्वाचन हेतु यथा स्थिति अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति, अन्य पिछडा वर्ग एवं अन्य सभी वर्ग की महिलाओं के लिए स्थानों में पुनः संशोधित आरक्षण की कार्यवाही 7 नवंबर 2020 को मध्यान्ह 12 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार उमरिया में की जाएगी। आरक्षण की कार्यवाही के दौरान इच्छुक व्यक्ति निर्धारित समय एवं तिथि में पहुंचकर भाग ले सकते है।

दीपावाली एवं अन्य त्यौहारो ंके दौरान आतिशबाजी करने और विक्रय के लिए आनलाईन अस्थाई अनुज्ञप्ति जारी होगी
उमरिया – अपर कलेक्टर अशोक ओहरी ने बताया कि अपर सचिव गृह मध्यप्रदेश शासन द्वारा दीपावली एवं अन्य त्यौहारांे के दौरान आतिशबाजी करने और विक्रय के लिए अस्थाई अनुज्ञप्ति प्रदान करने हेतु एमपीई सर्विस पोर्टल ीजजचरूध्ध्ेमतअपबमण्उचण्हवअण्पद के माध्यम से आनलाईन आवेदन करना होगा। आपने बताया कि जिले में अस्थाई अनुज्ञप्ति जारी करने हेतु संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारियो को अधिकृत किया गया है ं। कोविड 19 संक्रमण के बचाव की दृष्टि से सामाजिक दूरी का पालन करने हेतु एक स्थान में पांच से अधिक दुकानें नही लगाई जा सकेगी। पटाखो के विक्रय हेतु 29 अक्टूबर 2020 तक प्राप्त आवेदनों को आफलाईन अनुज्ञप्ति जारी करनें तथा 30 अक्टूबर 2020 के बाद आनलाईन आवेदन पर भी अस्थाई अनुज्ञप्ति जारी की जा सकेगी। गृह विभाग द्वारा जारी निर्देशों के तहत विस्फोटक सामग्री निर्माण संधारण परिवहन एवं पटाखो के विक्रय से संबंधित 19 सेवाओ के एनओसी एवं अनुज्ञप्ति पूर्णतः आनलाईन प्रदाय किए जाने हेतु कहा गया है। इच्छुक आवेदककर्ता उक्त पोर्टल पर आनलाईन आवेदन एवं निर्धारित शुल्क का भुगतान कर संबंधित पदाविहित अधिकारी द्वारा डिजिटल हस्ताक्षरयुक्त अनुज्ञप्ति प्राप्त कर सकता है।

ईको सेंसिटिव जोन की कार्य योजना के संबंध में बैठक का आयोजन 6 नवंबर को
उमरिया- कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने बताया है कि भारत का राजपत्र दिनांक 13 दिसम्बर 2016 में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना अनुसार राज्य सरकार, पारिस्थितिक संवेदी जोन के लिए राजपत्र में अंतिम अधिसूचना के प्रकाशन की तारीख से दो वर्ष की अवधि के भीतर, स्थानीय व्यक्तियों के परामर्श से और इस अधिसूचना में संलग्न अनुबंधों के सामंजस्य से आंचलिक महायोजना तैयार किया जाना है। जो आंचलिक महायोजना, पर्यावरणीय और पारिस्थितिक विचारों को संकलित करने के लिए राज्य सरकार के सभी संबद्ध विभागों के परामर्श से तैयार किये गये योजना अंतिम स्वरूप प्रदान करने के लिए 6 नवंबर .2020 को समय अपरान्ह 4 बजे से कलेक्टर सभागार में बैठक आयोजित की गई है।

करवा चौथ के अवसर पर पुलिस द्वारा महिलाओं से पति को हेलमेट एवं मास्क पहनाने की गई पहल

उमरिया |दो पहिया वाहन चलाते समय जान जोखिम में डालने से बचाने के लिए हेलमेट पहनने के लिए जिलेभर में जागरूकता अभियान तो चलाया जाता है,। उमरिया पुलिस द्वारा इस अभियान को करवाचौथ त्यौहार से जोडते हुए महिलाओ से अपने पति की सुरक्षा के लिए बहुत ही भावनात्मक अपील के साथ इस अभियान का संचालन कर रही है।
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहवाल की पहल पर पुलिस ने महिलाओं की आस्था से जुड़े करवाचौथ के अवसर पर हेलमेट पहनाने के लिए भावनात्मक अपील की है तथा उमरिया नगर में ं होर्डिंग एवं बैनर भी लगवाए हैं। जिसमें महिलाओं से अपील की गई है कि वे इस करवाचौथ पर अपने पति को हेलमेट पहनाएं, हेलमेट पुलिसवालों से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपने घर वालों से दुबारा मिलने के लिए हैं। हर स्लोगन के नीचे हेलमेट पहनें, सुरक्षित रहें का नारा भी दिया गया है। ऐसे होर्डिंग्स व बैनर उमरिया शहर के प्रमुख चौरहो, स्टेट हाईवे तथा संपर्क सड़कों के तिराहों व चौराहों पर लगाए गए हैं। करवाचौथ को इसलिए चुना गया है कि हेलमेट के लिए जागरूकता अभियान तो लंबे समय से चल रहा है, लेकिन करवाचौथ पर महिलाओं से अपील करते हुए पुलिस ने भावनात्मक भाषा में होर्डिंग लगवाए हैं।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महिलाओं की बात को परिवार में पूरी तव्वजो मिलती है । मान्यता है कि करवा चौथ का व्रत महिलाएं पति की दीर्घायु के लिए रखती हैं। ऐसे में इस दिन महिलाओं को प्रेरित करने के लिए ही हेलमेट पहनाने की अपील की गई है। यदि घर का मुखिया हेलमेट पहन कर निकलेगा तो परिवार के और लोग भी इसे आदत में डालेंगे। इसी तरह कोरोना संक्रमण के प्रभाव से बचने के लिए मास्क के उपयोग की अपील भी इन होर्डिग्स और बैनर के माध्यम से पुलिस द्वारा की गई है।

जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं
कलेक्टर ने नागरिको से सतर्कता बरतने की अपील की
उमरिया |कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने नागरिकों से कोरोना वायरस से बचाव के लिए जब तक दवाई नहीं तब तक ढिलाई नही का पालन करने की अपील की है। कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे के बीच त्यौहार इत्यादि आने के कारण लोगों में मिलना-जुलना और एकत्रित होना आरंभ हो गया है। शीत ऋतु भी आ गई है, जिसके कारण वातावरण का तापमान कम हो जाता है और वह वायरस प्रसार के लिए उपयुक्त होता है। ऐसे में व्यवहार परिवर्तन की आवश्यकता को देखते हुए जिले में भी विभिन्न विभागों के सहयोग से ‘अनुकूल व्यवहार परिवर्तन सघन अभियान’ कोविड-19 चलाया जा रहा है, जो 30 नवम्बर तक चलाया जायेगा।
अभियान की थीम ‘‘सावधानी में ही सुरक्षा है। पंच लाईन “कोरोना से बचने के लिए है जरूरी, मास्क पहनें, धोते रहें हाथ, रखें दो गज की दूरी’’ है।
अभियान के अन्तर्गत जिले मे विभिन्न विभागों की सहभागिता से विभिन्न प्रकार की व्यवहार परिवर्तन की गतिविधियां सम्पादित कर कोरोना संक्रमण को रोकने के प्रयास किये जा रहे है। आमजन से अपील की गई है कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिये करें अनुकूल व्यवहार जैसे दूर से अभिवादन करें ना किसी से हाथ मिलाए ना गले मिले। आपस में 2 गज की दूरी जरूर रखे। घर से बाहर निकलने पर हमेशा मास्क पहनें। बार-बार अपनी आंख नाक और मुंह को छूनें से बचें। खांसते और छींकते समय अपने मुंह तथा नाक को ढक कर रखे श्वसन संबंधी शिष्टाचार का पालन करें। बार-बार साबुन तथा पानी अथवा अल्कोहल युक्त सेनिटाईजर से हाथों को धोएं। सार्वजनिक स्थानों पर ना थूके, तंबाकू, गुटखा, पान आदि खाकर यहां वहां ना थूकें। बार-बार छुए जाने वाली सतहों को नियमित रूप से विसंक्रमित करें। अनावश्यक यात्रा से बचे। कोरोना को लेकर किसी से भेदभाव ना करें। अनावश्यक भीड़ भाड़ इकट्ठा ना होने दें। अफवाहों पर ध्यान ना दें और सोशल मीडिया पर किसी भी अपुष्ट जानकारी को प्रसारित ना करें। सूचना के भरोसेमंद स्त्रोतों से ही जानकारी लें। आपस में सभी एक दूसरे को मनोवैज्ञानिक रूप से सहयोग प्रदान करे।

कायाकल्प अभियान के माध्यम से चिकित्सालयों की व्यवस्थाएं दुरूस्त करें- कलेक्टर
उमरिया 3 नवंबर – कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव द्वारा स्वास्थ्य सेवाओ को और अधिक प्रभावी बनानें तथा आम जन को सहज रूप से स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु चिकित्सालयों की व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। आपने कहा कि जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी बनानेें हेतु और अधिक प्रयासों की आवश्यकता है। कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीज के साथ एक ही सहयोगी को प्रवेश देने, चिकित्सालय में साफ सफाई निरंतर बनाये रखने, कचना प्रबंधन की उचित व्यवस्था करनें, हाईजींग बढाने तथा चिकित्सा विभाग के अतिरिक्त अन्य विभागों एवं स्वयं सेवी संस्थाओं से मदद लेने के निर्देश दिए। आपने कहा कि जिला चिकित्सालय में पार्किग की व्यवस्था दुरूस्त करने हेतु स्व सहायता समूहों को जिम्मेंदारी सौपी जाए।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अंशुल गुप्ता, अपर कलेक्टर अशोक ओहरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा राजेश श्रीवास्तव, सिविल सर्जन डा बी के प्रजापति, आर एम ओ डा संदीप सिंह, मुख्य नगर पालिका अधिकारी एस के गढपाले, शाखा प्रभारी चिकित्सक अनिल सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने कहा कि कायाकल्प अभियान के तहत जिले के आठ चिकित्सालयों मंे स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी तरीको से आम जन को उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक कदम उठाये जाए। आपने मुख्य नगर पालिका अधिकारी उमरिया को कचरा प्रबंधन डे इंसीलेटर लगाने के निर्देश दिए। साथ ही जिले चिकित्सालय में साफ सफाई व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित करने हेतु सफाई का आनलाईन टेण्डर करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिए।

कोविड 19 से बचाव के तहत ग्रामीणों को कराया जा रहा है योग एवं व्यायाम


उमरिया| स्वास्थ्य के प्रति लोगों को सजग करने के लिए व शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए नेहरू युवा केंद्र द्वारा जिले मे ग्रामीण अंचलों में योग एवं व्यायाम के माध्यम से फिट रहने के तरीको की जानकारी दी जा रही है। इसके तहत गांव-गांव में योगाभ्यास व खेलकूद,फिटनेस आदि की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। साथ ही ग्रामीणों को कोरोना एवं अन्य बीमारियों के संक्रमण से बचने के लिए सजग किया जा रहा है।
युवक एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जिला युवा समन्वयक आदित्य सिंह के नेतृत्व में जिले के सभी ब्लॉक के राष्ट्रीय स्वयंसेवक हिमांशु तिवारी,उत्कर्ष माथुर,गोविंद सिंह सोलंकी,अमन गुप्ता,पंकज पटेल,आराधना तिवारी,आफरीन रजामंसूरी ,कृष्णा गुप्ता विवेकानंद युवा मंडल चंद्रशेखर आजाद युवा मंडल एवं सभी के सदस्यों के सहयोग से योगा अभ्यास कराकर युवाओं को स्वस्थ और फिट रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

समग्र आईडी से अपनी पात्रता जान सकते हैं खाद्यान्न उपभोक्ता
उमरिया |पूरे प्रदेश में खाद्य सुरक्षा योजना से लाभान्वित परिवारों का सत्यापन किया जा रहा है। तैनात कर्मचारियों द्वारा घर-घर जाकर एम-राशन मित्र एप के माध्यम से सत्यापन किया जा रहा है। प्रत्येक उपभोक्ता गुगल प्ले स्टोर से इस एप को स्टाल कर सकते हैं। इसके माध्यम से उपभोक्ता अपनी पात्रता की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। एप में परिवार की समग्र आईडी से लागिन करने पर खाद्यान्न की पात्रता, पात्रता पर्ची के अनुसार परिवार के सदस्यों की जानकारी तथा परिवार प्रोफाइल की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इसके माध्यम से आसपास की उचित मूल्य दुकान पीओएस मशीन की स्थिति, दुकान को खाद्यान्न आवंटन एवं वितरण की भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। शासन द्वारा खाद्यान्न वितरण के संबंध में दी जाने वाली सूचनाओं और सुविधाओं के लिए भी एम-राशन मित्र एप बहुत उपयोगी है।

जिले में 11 स्थानों पर कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित
उमरिया- जिले के मानपुर के ग्राम कोलार, कठार, पलझा, गोवर्दे, करकेली के ग्राम कुदरी, लोढा, तंेदुहा, उमरिया शहरी क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 3, वार्ड क्रमांक 15 तथा वार्ड क्रमंाक 10 में कोरोना संक्रमण का पाजीटिव केश पाये जाने पर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी संजीव श्रीवास्तव ने संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं भोपाल द्वारा कोरोना वायरस कोविड 19 महामारी की रोकथाम हेतु जारी किए गए प्लान के परिपालन में कंटेनमेंट एरिया घोषित किया है ।
उपरोक्त कंटनेमेंट जोन के लिए संबंधित क्षेत्र के एसडीएम, संबंधित एसडीओपी, संबंधित क्षेत्र के सीईओ तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी , संबंधित क्षेत्र के स्वास्थ्य अमले, कोविड 19 के नोडल अधिकारी को शामिल किया गया हैं ।
जारी आदेष में कन्टेनमेंट क्षेत्र में आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित कर दिया गया है। समस्त निवासियों को होम क्वारेटाईन किया जाएगा। पूर्व में जारी आदेशो के माध्यम से जो कर्फ्यू लगाया गया है उसका सही तरीके से क्रियान्यवन सुनिश्चित किया जाएगा। कंटेनमेंट एरिया को पेरामीटर कंट्रोल किया जाकर आवश्यक सुविधाओं के अतिरिक्त किसी भी प्रकार से लोगो का बाहर जाना प्रतिबंधित रहेगा।
कंटेनमेंट एरिया हेतु सीएमएचओ द्वारा गठित विशेष आर आर टी जिसके अंतर्गत एक फीजिशियन, एक एपिडिमियोलाजिस्ट, पैथालाजिस्ट , माइक्रोबायोलाजिस्ट, डक्यूमेंटेश स्टाफ रखा जाएगा। मेडिकल मोबाइल यूनिट जिसके अंतर्गत एक मेडिकल आफीसर एक पैरामेडिकल स्टाफ लैब टेक्नीशियन व डाक्यूमेंटेशन स्टाफ के कार्यों की निरंतर मॉनीटरिंग करना। . उक्त क्षेत्र के एक्जिट पाइंट पर स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा सतत् स्क्रीनिंग सुनिश्चित करना, . समस्त वार्ड वार फंटलाईन स्वास्थ्य कार्यकर्ता एल.एच.व्ही, ए.एन. एम, आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सुपरवाईजर (एम.पी.डब्लू टी. बी.एच.व्ही) टीम वाईस एपीसेंटर से प्रति टीम 50 घरों का भ्रमण कर निर्धारित प्रोफार्मा -2 में रिपोर्ट आई.डी.एस.पी नोडल ऑफिसर को अनिवार्यतः उपलब्ध कराना , . क्षेत्र में समस्त हाई रिस्क व्यक्तियों की प्रोटोकॉल अनुसार सैपलिंग सुनिश्चित करना, . समस्त सस्पेक्टेड केस की प्रतिदिन मॉनिटरिंग करना एवं कोविड 19 संक्रमण की संभावित लक्षण जैसे बुखार, खांसी, गले में दर्द एवं श्वास लेने में तकलीफ आदि लक्षण आने पर आर.आर. टीम को सूचना देना सुनिश्चित करेंगे।
इसी तरह समस्त कोविड-19 संक्रमण के पाजीटिव केस के परिजन, निकट संपर्क को प्रोटोकॉल अनुसार संस्थागत होम क्वारेंटाईन करना, . सस्पेक्टेड केस को सेक्टर मेडिकल आफीसर आर.आर.टी. द्वारा परीक्षण किये जाने तक एक अलग चिन्हित कमरे में आईसोलेशन में रखा जाना सुनिश्चित करना एवं समस्त परिवार के फेस मास्क उपलब्ध कराते हुए हेण्ड हाइजीन और पर्सनल हाइजीन के प्रोटोकॉल पालन करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है। . जिनको होम क्वारंटाइन किया गया है उनका प्रतिदिन फालोअप लेना होगा (विजिट या दूरभाष के माध्यम से) जब तक की सस्पेक्टेड केस का रिजल्ट निगेटिव ना आ जाये और यदि रिजल्ट पाजीटिव आता है, तो संबधित के सही कान्टेक्ट को 14 दिन तक होम क्वारंटाइन में रखना होगा एवं फालोअप 28 दिन तक प्रतिदिन रखना होगा। . आगे संक्रमण फैलने से रोकने हेतु त्वरित कार्यवाही अंतर्गत संदिग्ध संक्रमित की कान्टेक्ट टपे ट्रेकिंग करते हुए समस्त संबधितों (सेल्फ डिक्लेरेशन फार्म में उल्लेखित) से अनिवार्यतः संपर्क किया जाकर उन्हें भी होम क्वारेंटाईन करवाने की कार्यवाही व उनकी भी प्रतिदिन संपर्क करते हुए संपर्क एवं ट्रेकिंग की रिपोर्टिग किया जाना सुनिश्चित करें। ग्राीमण क्षेत्र में ग्राम पंचायत तथा शहरी क्षेत्र में मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा क्षेत्र का सेनेटाईजेशन , कंटेनमेंट जोन में समस्त आवश्यक वस्तुओं की पूर्ति की जाएगी। . समस्त सस्पेक्टेड केस की प्रतिदिन मॉनीटरिंग करना एवं कोविड 19 संक्रमण की संभावित लक्षण जैसे बुखार, खांसी, गले में दर्द एवं श्वास लेने में तकलीफ आदि लक्षण आने पर आर.आर.टी. टीम को सूचना देना सुनिश्चित करेंगे।


विंन्ध्या कालोनी, सलैया , पाली वार्ड क्रमांक 9 एवं ग्राम कन्नाबहरा से कंटेनमेंट क्षेत्र समाप्त
उमरिया 3 नवंबर – कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने करकेली के विन्ध्या कालोनी , मानपुर के सलैया, पाली के वार्ड क्रमांक 9 तथा ग्राम कन्नाबहरा मंे ं विगत 21 दिनों का फालोअप पुरा करने के पश्चात लैब द्वारा कोरोना पाजिटिव संक्रमण वाले व्यक्ति चिन्हित नही होने पर 30 अक्टूबर 2020 से कटेंनमेंट मुक्त क्षेत्र घोषित कर दिया है।

विभिन्न प्रकार की सब्सिडी समाप्त कर किसानों को एकमुश्त राशि देने की योजना बनाई जायेगी
ग्रामीणों को गांव की जमीन ध् मकान पर स्वामित्व दिलाया जायेगा
12वीं उत्तीर्ण करने वाली छात्राओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिये मिलेगी सहायता
कृषि वानिकी के अंतर्गत बनाया जायेगा नया कानून
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 5 लाख किसानों के खातों में किसान कल्याण योजना की 100 करोड़ रूपये की राशि अंतरित की
उमरिया 3 नवंबर – मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश सरकार वर्तमान में किसानों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत दी जाने वाली सब्सिडी की राशि अब उनके खाते में एक मुश्त अंतरित करने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामवासियों को जमीन एवं मकान पर स्वामित्व प्रदान किया जायेगा, जिससे वे उस पर बैंक ऋण आदि सुविधाएं प्राप्त कर सकेंगे। आगमी तीन वर्षां में जिनके कच्चे मकान हैं, उन्हें पक्के मकान बनाने के लिये सरकार की ओर से सहायता प्रदान की जायेगी।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आज मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत प्रदेश के पांच लाख किसानों को (उपचुनाव वाले 19 जिलों को छोड़कर) दो-दो हजार रुपए के मान से कुल 100 करोड़ रुपए की राशि का उनके खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया गया।
प्रति वर्ष मिलेंगे 10 हजार रूपये
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि किसानों को प्रधानमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत प्रति वर्ष तीन किश्तों में 2-2 हजार रूपये की राशि, कुल 6 हजार रूपये प्रदान की जा रही है। इसके अलावा मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत अब उन्हें वर्ष में दो बार 2-2 हजार रूपये की राशि प्रदान की जायेगी। इस प्रकार प्रति वर्ष किसान के खाते में कुल 10 हजार रूपये की राशि प्राप्त होगी। इस योजना से प्रदेश के लगभग 80 लाख किसान लाभांवित हो रहे हैं।
किसान को नहीं लेनी होगी पेड़ लगानेध्काटने की अनुमति
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कृषि वानिकी के अंतर्गत अभी किसानों को पेड़ लगाने व काटने के लिए जटिल प्रक्रिया से गुजरना होता है। इस संबंध में नया कानून बनाया जाएगा, जिससे उन्हें पेड़ लगाने, काटने व विक्रय करने के लिए कोई अनुमति की आवश्यकता नहीं होगी।
छात्राओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिये सहायता
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि सरकार 12वीं उत्तीर्ण छात्राओं को रोजगार स्थापित करने के लिये सहायता देने की योजना बना रही है, जिससे वे अपने पैरों पर खड़े होकर राज्य का नाम रौशन कर सकें। साथ ही वे 12वीं के बाद अपनी पढ़ाई जारी रख सकती हैं।
मक्के की प्रोत्साहन राशि
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सरकार द्वारा धान एवं बाजरे की खरीदी शीघ्र प्रारंभ की जाएगी तथा किसानों का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। मक्के के लिए प्रोत्साहन राशि किसानों के खातों में पहुंचाई जाएगी।


सीजनल बीमारियों की रोकथाम और उपचार के निर्देश’
उमरिया| मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा राजेश श्रीवास्तव ने मैदानी अमले को निर्देश दिये हैं कि मौसम में बदलाव के कारण स्वाईन फ्लू सीजनल इन्फ्लूएन्जा (एच-1 एन-1) के प्रकरण की संभावना होती है। अपने क्षेत्रों में सतर्क रहें एवं संभावित सीजनल इन्फ्लूएन्जा के मरीजों की स्क्रीनिंग, निदान, उपचार व रोकथाम के लिये दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करें। सीजनल इन्फ्लूएन्जा की रोकथाम व उपचार के लिये भारत सरकार द्वारा दी गई गाइडलाइन का पालन व कार्यवाही करवाना सुनिश्चित करें। विशेषकर हाई रिस्क प्रकरणों जैसे कि बच्चों, गर्भवती महिलाओं, किसी भी घातक बीमारी से ग्रसित व्यक्ति के फ्लू होने पर अधिक सतर्क रहें तथा विशेष ध्यान दें और पूर्व में दिये गये निर्देशों के अनुसार उपचार आरंभ करें। जिन स्थानों में एआरआई के प्रकरण ज्यादा आ रहे हैं वहाँ सर्वे करें।


पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति एवं आवास सहायता योजना के आवेदन 7 नवम्बर तक
उमरिया- सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने जानकारी देकर बताया है कि आयुक्त आदिवासी विकास म.प्र. भोपाल द्वारा पूर्व में अनुसूचित जाति/जनजाति छात्रों हेतु संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति एवं आवास सहायता योजना के आवेदन हेतु संस्था प्रमुख एवं नोडल अधिकारी शासकीय संस्था हेतु 30 अक्टूबर 2020 निर्धारित थी। जिले स्तर पर विभिन्न शासकीय/अशासकीय महाविद्यालयों में लंबित छात्रवृत्ति आवेदनों को देखते हुये अंतिम तिथि 7 नवम्बर 2020 निर्धारित की गई है।
सहायक आयुक्त द्वारा समस्त शासकीय/अशासकीय शैक्षणिक संस्था को निर्देशित किया गया है कि एम.पी.टास पोर्टल एवं एन.आई.सी 2.00 पोर्टल में लंबित छात्रवृत्ति प्रस्ताव परीक्षण उपरान्त तत्काल प्रस्तुत करें। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त होने वाले आवेदनों में कोई कार्यवाही नहीं होगी तथा किसी भी अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के पात्र छात्र/छात्रा को छात्रवृत्ति/आवास सहायता योजना की राशि न मिलने पर संबंधित संस्था/नोडल अधिकारी जिम्मेदार होंगें।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper