मेडिकल काॅलेज शहडोल में लिक्विड आॅक्सीजन टेंक स्थापित

कमिश्नर की पहल रंग लाई
शहडोल | मेडिकल काॅलेज शहडोल में आॅक्सीजन टेंक स्थापित हो गया है। जिसकी क्षमता लगभग 10 किड (10 हजार) लीटर है, इसके लगने से मेडिकल काॅलेज में लगभग 10-12 दिन के लिये आॅक्सीजन का स्टाक उपलब्ध रहेगा साथ ही मेडिकल काॅलेज में सभी बेडों पर आॅक्सीजन सप्लाई हो सकेगी। डीन मेडिकल काॅलेज डाॅ. मिलिंद शिरालकर ने बताया कि मेडिकल काॅलेज में लिक्विड आक्सीजन टेंक का निर्माण आई नाॅक्स कम्पनी द्वारा किया गया है। जिसकी लागत लगभग सवा दो करोड रूपये है। उन्होने बताया कि मेडिकल काॅलेज में लिक्विड आक्सीजन स्थापित करने के लिये कमिश्नर शहडोल संभाग श्री नरेश पाल द्वारा निरंतर प्रयास किये गए थे जिनके प्रयासो से मेडिकल काॅलेज शहडोल में लिक्विड आक्सीजन टेंक स्थापित हो चुका है तथा ऐसे मरीज जिन्हे आॅक्सीजन की आश्यकता है उन्हें सुलभ रूप से आक्सीजन उपलब्ध हो सके एवं अस्पताल प्रबंधन को छोटे-छोटे सिलेण्डर मंे आक्सीजन भरवाने की समस्या से छुटकारा प्राप्त हो सकें।

Subscribe to my channel
Comments are closed.