राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रवण ,जी.अहमद को आत्महत्या दुष्प्रेरण के मामले में बुढार पुलिस ने पहुचाया जेल

शहडोल|पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी के निर्देशन में एएसपी मुकेश वैश्य, डीएसपी मुख्यालय व्ही डी पांडेय के नेतृत्व में थाना प्रभारी बुढार महेन्द्र सिंह चौहान के द्वारा बुढ़ार नगर क्षेत्र में रहने वाले स्वनिर्मित बहुजन गोणवाना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रवण चौधरी को पुलिस ने आईपीसी की धारा 306/34 व 3 (2) 5 एससी एसटी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। वहीं बहुजन गोणवाना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रवण चौधरी पिता बिहारी लाल 52 वर्ष नि. वार्ड न.8 चौधरी मोहल्ला बुढार साथी जी अहमद पिता मो.जाहिद 53 वर्ष रीजनल कालोनी बुढार को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया
मानसिक रूप से प्रताडि़त करता था बहुजन गोणवाना पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रवण
बुढार थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि बुढ़ार थाना अंतर्गत ग्राम पकरिया में रहने वाले मंगल उर्फ मंगलिया प्रजापति पिता बंटी प्रजापति से श्रवण तथा जी. अहमद ने मिलकर जमीन का सौदा किया था और उसकी रजिस्ट्री अपने पुत्र के नाम पर करवाने के बाद भी उसे पैसे नहीं दिये। जब उसने पैसों की मांग की तो, उसके साथ मारपीट, गाली-गलौज की जाने लगी। मंगलिया की भूमि पर श्रवण चौधरी ने पोल गाडकर कब्जा भी कर लिया था, मानसिक रूप से प्रताडि़त मंगलिया ने बीती 30 अक्टूबर को फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने फांसी के फंदे पर झूल रहे मृतक के जेब से सुसाइड नोट जब्त किया था, जिसमें मृतक ने मौत का कारण और दोनों के नाम लिखे थे जिस पर पुरी सक्रियता के साथ बुढार पुलिस ने भूमाफिया श्रवण और उसके साथी जी. अहमद को पकड़ा |

Subscribe to my channel
Comments are closed.